भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग की अब तक की सबसे बड़ी खोज शुरू होने जा रही है. पुरातत्व विभाग के इस अभियान में देश के 15 राज्यों के 31 स्थानों पर उत्खनन (Excavation) होगा. इस दौरान पुराना किला, रखी गढ़ी समेत पांडव कालीन बागपत में व्यापक खोज होगी. इन उत्खनन में कई हजार साल पुरानी सभ्यता की खोज होगी. भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग ने उत्खनन के लिए 15 राज्यों के 31 स्थानों की लिस्ट जारी की है.
भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता ही देश के इतिहास की झलक पेश करती है. शायद यही वजह है कि हमेशा जब भी आप इतिहास की झलक देखने, उसको निकलने का प्रयास करेंगे, तब ही आपको नई कहानी सामने देखने मिलेगी. पुरातत्व विभाग लगातार इस प्रयास में पिछले कुछ सालों से जुटा हुआ है कि देश की पौराणिक धरोहर सामने लाई जाए. इतिहास से देश की जनता को रूबरू कराया. चाहे वो सिनौली में 3500 से 4000 साल पुरानी सभ्यता को सामने लाने का प्रयास हो या फिर रखी गड़ी में हजारों साल के अवशेष हो. ऐसे में अब आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने देश की 31 जगह पर नए इतिहास को सामने लाने का फैसला किया है. ये 31 स्थान देश के 15 राज्यों में चिन्हित किए गए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस नई खोज में पुरातत्व विभाग की कोशिश है कि अब तक सामने आ चुके अवशेषों के साथ नई सभ्यता को लोगों के साथ लाया जाए. इस नई खोज में बागपत की तिलवारा सकिन गांव हो कहा पर अब तक चांदी के सिक्के और मौर्य काल के सिक्के मिले है. इसके अलावा यहां पर कई मिट्टी के बर्तन भी खुदाई में सामने आए, जो मौर्य और शिंगू साम्राज्य के समय के बताए गए हैं.
इसके अलावा दिल्ली के पुराने किले को भी इस नई खोज का हिस्सा बनाया गया है. रखी गड़ी को लेकर केंद्र ने वहां के अवशेषों के लिए म्यूजियम पहले ही बना जा चुका है, अब यहां पर एक्सकेवेशन में जमीन के नीचे करीब 30 मीटर से जायदा के लक्ष्य को रख कर नई सभ्यता को सामने लाने का प्रयास किया जायेगा.
इन 31 स्थानो की लिस्ट में 3 स्थान महाराष्ट्र में, उत्तर प्रदेश में 3 जगह और मध्य प्रदेश में 3 जगह को चिन्हित किया गया है. इस बार काफी समय से मध्य प्रदेश के मुरैना के बटेश्वर मंदिरों की खोज को भी इसमें शामिल किया गया है, जो काफी समय लंबित थी और करीब 1000 साल से जायदा के इतिहास की झलक अब तक देखने को मिली है.
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी इन 31 स्थानों को नई खोज के लिए तय किया गया है. इसके अलावा भी एएसआई उन स्थानों पर भी आगे एक्सकेवेशन करेगा, जहां पर अगर कोई नए अवशेष दर्ज किए जायेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं