विज्ञापन

Gold Silver Prices: अरे वाह! भरभरा कर गिरा सोना-चांदी, गोल्ड ₹6000 तो सिल्वर ₹17,000 सस्ता, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Crash: अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो पहले जानिए आज आपके शहर में सोने और चांदी के ताजा भाव क्या है...

Gold Silver Prices: अरे वाह! भरभरा कर गिरा सोना-चांदी, गोल्ड ₹6000 तो सिल्वर ₹17,000 सस्ता, जानें ताजा भाव
Gold-Silver Rate Fall: सोने-चांदी में इस गिरावट का सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला है.
नई दिल्ली:

Gold Silver Rates Today March 19: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी  है.आज 19 मार्च  को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के एक फैसले से सिल्वर-गोल्ड आज एक बार फिर क्रैश हो गया है, जिससे आपके के लिए आज सस्ते रेट पर खरीदारी का एक शानदार मौका है. यहां जानिए आज आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव क्या और सोने-चांदी में आई गिरावट की असली वजह क्या है. क्या सोना और सस्ता होगा?

MCX पर सोना-चांदी धड़ाम,चांदी ₹17,000 से ज्यादा फिसली

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दोपहर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 19 मार्च 2026 को दोपहर 2:13 बजे तक 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना ₹6,018 (3.93%) टूटकर ₹1,47,007.00 पर ट्रेड कर रहा है. दिन के दौरान इसने ₹1,46,890 का निचला स्तर भी छुआ.चांदी में तो और भी बड़ी गिरावट है. 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी ₹17,655 (7.11%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,30,539.00 पर आ गई है.

इंटरनेशनल मार्केट में एक महीने के निचले स्तर पर गोल्ड

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों पर दबाव साफ दिख रहा है. स्पॉट गोल्ड 1.1% गिरकर $4,764.27 प्रति औंस पर आ गया है, जो 6 फरवरी के बाद का सबसे निचला स्तर है. वहीं चांदी भी 4.3% फिसलकर $72.14 पर आ गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमले के बाद से सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर की डिमांड बढ़ी है, जिससे सोने की कीमतों में करीब 9% की गिरावट आई है.

आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? 

दिल्ली से लेकर मुंबई तक, आज 22 और 24 कैरेट सोने के दाम गिर गए हैं. फटाफट चेक कर लें आज 19 मार्च को आपके शहर में ताजा रेट क्या है...

  • दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,792 प्रति 8 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,26,382 प्रति 8 ग्राम पर बिक रहा है.
  • मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,15,672 और 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,26,192 प्रति 8 ग्राम दर्ज किया गया है.
  • चेन्नई में  22 कैरेट सोना ₹1,16,552 और 24 कैरेट सोना ₹1,27,152 प्रति 8 ग्राम के स्तर पर है.
  • हैदराबाद में 22 कैरेट सोने के लिए आपको ₹1,15,672 और 24 कैरेट के लिए ₹1,26,192 प्रति 8 ग्राम चुकाने होंगे.

क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी? ये रही बड़ी वजह

सोने-चांदी में इस गिरावट का सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला है. फेड ने ब्याज दरों को 3.5% से 3.75% के बीच बरकरार रखा है और संकेत दिया है कि फिलहाल दरों में कटौती की कोई उम्मीद नहीं है. जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं और डॉलर मजबूत होता है, तो सोने जैसी सेफ-हेवन एसेट की चमक कम हो जाती है क्योंकि लोग डॉलर और ट्रेजरी बॉन्ड्स में पैसा लगाना ज्यादा पसंद करते हैं.

क्या और गिरेगा सोने-चांदी का भाव? जानिए एक्सपर्ट की राय

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, MCX गोल्ड के लिए ₹1,50,000–₹1,52,000 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट जोन था, जिसे बाजार ने तोड़ दिया है. अब अगर यह ₹1,48,000 के नीचे बना रहता है, तो कमजोरी और बढ़ सकती है. चांदी के लिए भी ₹2,40,000 का स्तर टूटना बड़ी गिरावट का संकेत है, जिससे कीमतें और नीचे जा सकती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com