मध्य प्रदेश में बुजुर्ग से मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बुजुर्ग रतलाम जिले के सरसी के रहने वाले थे. वह मानसिक रूप से कमजोर थे. बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान भाजपा कार्यकर्ता दिनेश कुशवाहा के रूप में हुई है. वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दल के नेता बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं. कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से एक दिन पूर्व इस बुजुर्ग व्यक्ति का मनासा पुलिस द्वारा फोटो जारी किया गया था. इसके बाद रामपुरा रोड मारुति शोरूम के पास से एक शव मिला था, जिसकी पहचान भंवरलाल जैन से हुई है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया था कि नीमच की घटना में दिनेश कुशवाहा को चिन्हित किया गया है और उस पर धारा 302 और 304 में केस रजिस्टर्ड किया गया है.
ये भी पढ़ें: नवाब मलिक PMLA केस : ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, D गैंग के साथ साजिश रचने के आरोप
वहीं राज्य भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसका दलगत राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. इस तरह के कृत्य में शामिल लोगों में से किसी को भी राज्य सरकार द्वारा बख्शा नहीं जाएगा.
गौरतलब है कि घटना का वीडियो जो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि आरोपी कैसे बुजुर्ग को थप्पड़ पर थप्पड़ लगाए जा रहा है और उससे पूछ रहा है कि क्या उसका नाम 'मोहम्मद' है. वो उससे आधार कार्ड भी मांगता दिखाई देता है. बुजुर्ग डरा हुआ है और उसे पैसे भी ऑफर करता है कि वो उसे जाने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं