मध्यप्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय हरकत की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स बुजुर्ग व्यक्ति को जोर-जोर से चांटे मार रहा है और उससे उसकी पहचान साबित करने को कह रहा है. यह वाकया नीमच जिले के मनासा का बताया जा रहा है. यह बुजुर्ग रतलाम जिले के सरसी निवासी भंवरलाल चत्तर जैन जिनकी उम्र 65 हैं, जो कि मानसिक रूप से कमजोर थे.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से एक दिन पूर्व इस बुजुर्ग व्यक्ति का मनासा पुलिस द्वारा फोटो जारी किया गया था. इसके बाद रामपुरा रोड मारुति शोरूम के पास से एक शव मिला था. जिसकी पहचान भंवरलाल जैन से हुई है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मृत का भाई और गांव के लोग बड़ी संख्या में मनासा थाने पर एकत्रित हो गए और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि आरोपी कैसे बुजुर्ग को थप्पड़ पर थप्पड़ लगाए जा रहा है और उससे पूछ रहा है कि क्या उसका नाम 'मोहम्मद' है. वो उससे आधार कार्ड भी मांगता दिखाई देता है. बुजुर्ग डरा हुआ है और उसे पैसे भी ऑफर करता है कि वो उसे जाने दे.
A murder case has been registered in after a 65-year-old with mental illness was found dead and a video showed Dinesh Kushwaha, husband of an ex BJP corporator asking him if his “name is Mohammed” and repeatedly assaulting him as he struggled to answer @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/jWNDlLKpFb
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 21, 2022
ये भी पढ़ें: नवाब मलिक PMLA केस : ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, D गैंग के साथ साजिश रचने के आरोप
अब इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच की घटना में दिनेश कुशवाहा को चिन्हित किया गया है और उस पर धारा 302 और 304 में केस रजिस्टर्ड किया गया है.
मनासा पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाला आरोपी दिनेश पिता बोथलाल कुशवाहा है, जो मनासा के काछी मोहल्ले का ही रहने वाला है. इस मामले का आरोपी भाजपा का पूर्व पार्षद पति बताया जा रहा है. पुलिस ने पूरे मामले में 302 आईपीसी के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
मनासा टीआई के एल दांगी ने बताया कि इस में ओर भी जांच की जा रही है, साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे है जिसके बाद ओर भी लोगो पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं पूरे मामले में जीतू पटवारी ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है.
Video : मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की हत्या पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं