दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। मतदान के दौरान हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दूसरे पर पर पैसे बांटने और फर्जी मतदान सहित गड़बड़ी के आरोप लगाए.इस चुनाव में 2020 के विधानसभा चुनाव के आसपास ही मतदान हुआ है। पिछली बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 70 में से 62 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ और कांग्रेस को शून्य सीट मिली थी.
इसके तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए, जिनमें से कई में सत्तारूढ़ आप पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस को एक बार फिर हारते हुए दिखाया गया है. निर्वाचन आयोग के मतदाता ऐप को रात 10 बजकर 50 मिनट पर अद्यतन किया गया जिसके अनुसार दिल्ली में 60.10 प्रतिशत मतदान हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं। अधिकारियों द्वारा सभी 13,766 मतदान केंद्रों से आंकड़े अद्यतन किये जाने के बाद मत प्रतिशत में वृद्धि की उम्मीद है. निर्वाचन आयोग ने एक आधिकारिक बयान में बताया, ‘‘दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट पर आज शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। मतदाता मतदान प्रक्रिया और मतदान केंद्रों पर सुविधाओं से प्रसन्न थे.''
शहर भर के मतदान केंद्रों को सजाया गया था और मतदाताओं को सच्चे उत्सव की भावना का एहसास कराने के लिए मशहूर हस्तियों के पोस्टर चिपकाए गए, जिन पर विशेष संदेश लिखे थे। ऐसे ही एक पोस्टर में लता मंगेशकर की तस्वीर थी, जबकि कई अन्य में पैरालिंपियन की तस्वीर थी.
चुनाव मैदान में कुल 699 उम्मीदवार हैं। इस चुनाव से तय होगा कि दिल्ली में आप तीसरी बार सत्ता में आती है या भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का मौका पाती है। कांग्रेस ने भी शहर की राजनीति में अपनी पैठ फिर से जमाने की पूरी कोशिश की.
मोती बाग स्थित मतदान केन्द्र पर अपना वोट डालने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी ने कड़ी मेहनत की है. दिन में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा और दोनों ने एक-दूसरे पर विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया.
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने दोपहर के समय ‘पीटीआई-भाषा' को बताया था कि मतदान प्रक्रिया ‘‘सुचारू रूप से'' चल रही है। सीईओ ने बताया कि प्रायोगिक मतदान और वास्तविक मतदान के दौरान कुछ ईवीएम को बदला गया.
सीलमपुर में उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब एक भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बुर्का पहने कुछ लोग फर्जी मतदान की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इलाके में किसी भी फर्जी मतदान से इनकार किया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्तूरबा नगर में दो लोगों ने कथित तौर पर फर्जी मतदान करने की कोशिश की। उन्हें पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
सीलमपुर में भाजपा द्वारा फर्जी मतदान के आरोपों के बाद आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने फर्जी मतदान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इलाके में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों सहित पर्याप्त सुरक्षा तैनात है.
दिल्ली के मजनू का टीला में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं ने भारत में पहली बार अपना वोट डाला.
नई सरकार बनाने के लिए हुए चुनावों में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, बुजुर्गों, ट्रांसजेंडर और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कम से कम छह एग्जिट पोल ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की, जबकि दो ने कहा है कि आप सत्ता में बनी रहेगी। दो अन्य पोल ने दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई, जिसमें भाजपा को बढ़त मिली.
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी की जीत एग्जिट पोल से कहीं अधिक शानदार होगी.
अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से ‘‘अच्छे स्कूलों, अस्पतालों और शहर के विकास'' के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.
लगातार चौथी बार नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है. केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, लेकिन वे सुबह से ही मतदान को लेकर बहुत उत्साहित थे।'' उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटा पुलकित केजरीवाल भी उनके साथ मतदान केंद्र पर गए.
केजरीवाल ने कहा कि उम्मीद है कि लोग ‘‘काम करने वालों'' को वोट देंगे। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग ‘‘बहुत बुद्धिमान''हैं और सही चुनाव करेंगे. सुनीता ने कहा, ‘‘वे गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे।''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं