मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े तालाब यानि भोजताल पर वायुसेना अपनी 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर दमखम दिखाएगी. 30 सितंबर को वायुसेना के लड़ाकू विमान और अटैक हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे. यह पहला मौका होगा जब भोपाल में वायुसेना दिवस के अवसर पर 50 से ज्यादा एयरक्राफ्ट फ्लाई करेंगे. भोपाल का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि चंडीगढ़ की सुकना झील की तरह भोपाल का बड़ा तालाब भी बेस्ट लोकेशन है, जहां चारों ओर से लोग देख सकते हैं. पिछली बार यह प्रदर्शन चंडीगढ़ में हुआ था. भोपाल में करतब दिखाने वाले जंगी विमान आगरा और ग्वालियर जैसे दूर के हवाई अड्डों से उड़ान भरकर भोपाल पहुंचेंगे.
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल होंगे. साथ ही समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी भी शामिल होंगे. नागपुर में रक्षा प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि पहली बार भोपाल के लोग वायुसेना की बढ़ती ताकत को इतनी करीब से देख पाएंगे. इससे युवाओं में नया जोश पैदा होगा. आम लोगों का अपनी सेना पर भरोसा बढ़ेगा, जो हमेशा उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करती है. इससे यह अग्निवीरों के तौर पर युवाओं के जुड़ने का जरिया भी बनेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एयरक्राफ्ट करेंगे हैरतअंगेज प्रदर्शन
फ्लाई पास्ट में लड़ाकू विमान सुखोई -30, मिराज-2000, जगुआर, एलसीए तेजस विमानों के साथ ही हॉक, चिनूक, एमआई-17 वी 5 और चेतक हेलीकॉप्टर शामिल होंगे. वहीं परिवहन विमान सी-130, आईएल-78 और एएन-32 भी शामिल होंगे. इसके साथ ही समारोह में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम भी हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे.
चार दिन तक आसमान में दिखेंगे विमान
इस फ्लाई पास्ट की फुलड्रेस रिहर्सल 28 सितंबर गुरूवार को होगी, जबकि फ्लाई पास्ट का अभ्यास 26 और 27 सितम्बर को होगा. इस तरह भोपाल के लोग चार दिन आसमान में 12 से ज्यादा तरह के विमानों करतब देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें :
* भारत को अगले दो दशक में 2,210 नए विमान की जरूरत होगी : बोइंग
* एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन पर PM नरेंद्र मोदी ने 'तेजस' को बताया भारतीय क्षमता का उदाहरण : 10 बड़ी बातें
* "नई ऊंचाई, भारत की सच्चाई...", एशिया के सबसे बड़े एयर शो के उद्घाटन पर बोले PM नरेंद्र मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं