प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं. इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है. एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है. इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है. भारत और दुनिया के 700 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं. इसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
बेंगलुरू में आयोजित इस शो में पीएम ने कहा कि रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है. हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए. एक समय था जब इसे महज शो समझा जाता था. पिछले कुछ वर्षों में देश ने इस धारणा को बदल दिया है. आज यह सिर्फ शो नहीं है बल्कि भारत की ताकत भी है. यह भारतीय रक्षा उद्योग और आत्मविश्वास के दायरे पर केंद्रित है. 21वीं सदी का नया भारत अब न तो कोई मौका गंवाएगा और न ही मेहनत करने में पीछे रहेगा. हम तैयार हैं. सुधारों की राह पर, हम हर क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं. दशकों तक रक्षा का सबसे बड़ा आयातक देश अब निर्यात करता है 75 देशों को रक्षा उपकरण.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानिए बाकी जगहों पर कैसा रहेगा मौसम ?
एक लंबी यात्रा तय की : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हमारे रक्षा क्षेत्र ने कुछ वर्षों में एक लंबी यात्रा तय की है. इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए जो आगे चल कर इस क्षेत्र में मज़बूती का स्तंभ बने हैं. एयरो इंडिया भी उन्हीं स्तंभों में से एक है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस दौरान कहा कि आकार और प्रदर्शन के मामले में एयरोशो का यह संस्करण वास्तव में विशेष है. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े एयरशो में से एक है. भारत ने एक बार फिर रक्षा क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है.
17 फरवरी तक चलेगा ये शो
एयरो इंडिया 2023 शो 17 फरवरी तक चलेगा. जिसमें भारत की स्वदेशी ताकत देखने को मिलेगी और कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शन करेंगे. इस एयर शो में विमानन के क्षेत्र में भारत के विकास और इसकी रक्षा क्षमताओं को दर्शाया जाएगा. शो के दौरान कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शन करेंगे. ‘एयरो इंडिया शो' में एक भारतीय मंडप होगा, जो इस क्षेत्र में भारत के विकास को प्रदर्शित करेगा. भारत का हल्का लड़ाकू विमान तेजस भारतीय मंडप में आकर्षण का केंद्र होगा. शो के दौरान हवाई करतबों के अलावा बैठकें और सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं