केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में अब तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 49 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. बृहस्पतिवार की शाम सात बजे तक प्राप्त औपबंधिक आंकड़ों के अनुसार आज 50.29 लाख से अधिक (50,29,573) खुराक दी गयी. मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 साल उम्र वर्ग के 27,26,494 लाभान्वितों को बृहस्पतिवार को पहली खुराक दी गयी जबकि 4,81,823 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी. इसने कहा है कि टीकाकरण के तीसरे चरण की देशव्यापी शुरूआत के बाद से कुल मिला कर 18 से 44 साल आयु वर्ग में 16,92,68,754 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,07,72,537 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देश के पांच राज्यों- मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश — में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में एक एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका दिया जा चुका है . औपबंधिक रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण के 202 वें दिन, पांच अगस्त को कुल 50,29,573 खुराक दी गयी.
Covaxin को इसी महीने WHO से मंजूरी मिलने की उम्मीद, बूस्टर डोज पर कोई सलाह नहीं : सूत्र
इनमें से 37,13,231 लाभान्वितों को पहली खुराक जबकि 13,16,342 को दूसरी खुराक दी गयी. टीकाकरण की आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक आयेगी.
बड़ी खबर : प्राइवेट अस्पताल अपने हिस्से के टीकों को क्यों नहीं खरीद रहे?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं