केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दी जा रही कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक का आंकड़ा मंगलवार को 138.89 करोड़ (138,89,29,333) को पार कर गया. मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की 51,30,949 खुराक दी जा चुकी हैं. मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था. अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था.
Covishield वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा दोनों डोज लेने के तीन महीने बाद हो जाती है कम: अध्ययन
टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए शुरू हुआ था. देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया. सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान को विस्तार दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सनी लियोन ने वीडियो शेयर कर दिखाया, कैसा था कोरोना वैक्सीन लेने से पहले हाल, लगवाने के बाद क्या हुआ
केरल ने वैक्सीनेशन का 75 प्रतिशत का पड़ाव किया पार
केरल में पूर्ण कोविड टीकाकरण ने 75 प्रतिशत के पड़ाव को पार कर लिया है. राज्य सरकार ने मंगलवार को बताया कि अब तक दो करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि कुल लाभार्थियों में से 2,60,09,703 (97.38 प्रतिशत) लोगों को टीके की पहली खुराक, जबकि 2,00,32,229 (75 प्रतिशत) लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है.
सरकार ओमिक्रॉन के खिलाफ टीके के असर को जांचने में जुट गई
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं