विज्ञापन

पाकिस्तानी स्टार के लिए काव्या मारन ने जी खोलकर लुटाया पैसा, जानें आखिर कौन है वो

सनराइजर्स लीड्स ने ‘द हंड्रेड’ नीलामी में अबरार अहमद को 190000 पाउंड में खरीदा है. जिसके साथ वह किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा करार किए जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं.

पाकिस्तानी स्टार के लिए काव्या मारन ने जी खोलकर लुटाया पैसा, जानें आखिर कौन है वो
Kavya Maran

चेन्नई के मीडिया ग्रुप सन ग्रुप के स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार (12 मार्च 2026) को ‘द हंड्रेड' खिलाड़ी नीलामी के दौरान स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को खरीदा जिससे वह टूर्नामेंट में किसी भारतीय के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा करार किए जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए. ट्रेंट रॉकेट्स के साथ बोली लगाने की होड़ के बाद सनराइजर्स ने अहमद की सेवाएं लेने के लिए 190000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) दिए.

उनके खरीदे जाने से उन बातों पर भी विराम लग गया कि हंड्रेड में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी क्योंकि आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने 2009 से दोनों पड़ोसी देशों के बीच खराब राजनयिक रिश्तों के कारण उनसे कोई अनुबंध नहीं किया है.

सन ग्रुप आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का भी मालिक है. उसने पिछले साल पहले के नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का टेकओवर किया था. सनराइजर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी काव्या मारन नीलामी में शामिल हुईं.

उनकी एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम भी है लेकिन उनके पास इस टीम में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है.

अबरार नीलामी के दौरान बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. इससे पहले एक और स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 140,000 पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपये) में खरीदा था. लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: पंजाब किंग्स की नई जर्सी आई सामने, बने चिन्हों का जाने क्या है मतलब, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com