विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2021

सनी लियोन ने वीडियो शेयर कर दिखाया, कैसा था कोरोना वैक्सीन लेने से पहले हाल, लगवाने के बाद क्या हुआ

सनी लियोन का कनिका कपूर के साथ नया सॉन्ग 'मधुबन' 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है. उसमें उन्होंने कोरोना वैक्सीन के पहले और बाद के इफेक्ट के बारे में जानकारी दी है.

सनी लियोन ने वीडियो शेयर कर दिखाया, कैसा था कोरोना वैक्सीन लेने से पहले हाल, लगवाने के बाद क्या हुआ
सनी लियोन ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

सनी लियोन का कनिका कपूर के साथ नया सॉन्ग 'मधुबन' 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है. इस सॉन्ग का प्रमोशन करने के लिए सनी लियोन बिग बॉस 15 में आई थीं, और सलमान खान के साथ उन्होंने जमकर मस्ती की थीं. लेकिन अब सनी लियोन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सनी लियोन कोविड-19 वैक्सिनेशन को लेकर संदेश दे रही है. इस वीडियो में वैक्सीन से पहले और बाद के बारे में बात की है.  

सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर कोविड से जुड़ी कैंपेन को लेकर एक वीडियो शेयर किया है और उसके साथ लिखा है, 'क्या हम सीधे पार्ट में जा सकते हैं? एमटीवी इंडिया के साथ यह रील कैंपेन की शूटिंग करने का बहुत मजा आ रहा है.' सनी लियोन के इस वीडियो पर फैन्स खूब लाइक्स दे रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं.

एक फैन ने सनी लियोन के इस वीडियो पर कमेंट किया है, 'बवाल.' इस तरह उनके इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. सनी लियोन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी वेब सीरीज 'अनामिका' आने वाली है, इस वेब सीरीज में सनी लियोन एक्शन करती नजर आएंगी. उनकी आने वाली फिल्मों में 'वीरमादेवी', 'रंगीला', 'शीरो', 'कोका कोला', 'हेलन' और 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' शामिल हैं. 

प्रफुल्‍ल पटेल के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे सलमान खान और अनिल कपूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Vaccine, Sunny Leone Video, Sunny Leone Instagram, Sunny Leone IMDb, Sunny Leone News, Sunny Leone Movies, Sunny Leone Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com