विज्ञापन

क्या बला है मॉनसून ट्रफ जिसने रोकी बारिश की विदाई, दिल्ली-यूपी से राजस्थान-गुजरात तक बरसात का नया झोंका आएगा

Rain Alert: मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात और मॉनसून ट्रफ के कारण मॉनसून की वापसी में देरी हो रही है. इससे गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं.

क्या बला है मॉनसून ट्रफ जिसने रोकी बारिश की विदाई, दिल्ली-यूपी से राजस्थान-गुजरात तक बरसात का नया झोंका आएगा
Monsoon Rain Alert in Uttarakhand Gujarat Rajasthan
PTI
नई दिल्ली:

भारत के लिए एक गुड न्यूज है, मौसमी बदलाव की वजह से मॉनसून की विदाई में देरी हो रही है. आखिरी दौर में भारी बारिश के कारण गुजरात के कच्छ में तो भारी बारिश और अचानक बाढ़  का खतरा मंडरा रहा है. वहीं आज दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद में हल्के बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में भी 16 और 17 सितंबर को बादल और हल्की बारिश की संभावना है.अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बादल छाये रहेंगे, लेकिन मॉनसून की वापसी के कारण अब बारिश की संभावना न के बराबर है.मौसम विभाग ने कच्छ, मोरबी, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ और राजकोट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 48 से 72 घंटों के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बना हुआ है.हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने के पहले कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से भारी बारिश का दौर अगले कुछ दिन रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी है. रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश से चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ सकता है.

राजस्थान से सबसे पहले मॉनसून की विदाई

दक्षिण पश्चिम राजस्थान कच्छ क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान से सटा इलाका है, जहां बने कम दबाव वाले क्षेत्र से सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.19 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं.नभारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के दबाव के कारण अगले 3 से 4 दिनों तक कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

मॉनसून क्यों हो रहा है सक्रिय 

मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय निम्न दबाव और चक्रवाती तूफान का असर बना हुआ है. मॉनसून ट्रफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे उत्तर-पश्चिम भारत से होते हुए मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इससे बारिश के हालात बन रहे हैं.

वेस्ट यूपी में आज का मौसम 

मॉनसून वापसी के पहले दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद की बात करें तो बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने के आसार हैं. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम जैसे जिलों में भी छिटपुट भारी बारिश के आसार हैं.

बिहार एवं झारखंड में कब बारिश होगी

बिहार के ज्यादातर जिलों और झारखंड में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है. यहां मॉनसून विदाई के पहले जोर पकड़ रहा है. बिजली गिरने का अलर्ट देखते हुए किसानों और लोगों को खुले मैदानों से दूर रहने की चेतावनी है.पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लगातार सक्रिय मॉनसून के चलते भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है.पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रुक-रुक कर बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें - विदाई के पहले मॉनसून ने लिया यूटर्न, गुजरात-राजस्थान में भारी बारिश का IMD अलर्ट, सितंबर के 15 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा

Delhi Weather News

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बरसात

मध्य प्रदेश में चक्रवाती प्रवाह के असर से अगले 24 से 48 घंटे मूसलाधार बारिश का दौर बना रह सकता है. 15-16 सितंबर के बाद पश्चिमी हिस्सों से बारिश में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं.छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी ज्यादातर हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की और कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है. महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, रायगढ़ जैसे जिलों में गणेशोत्सव के वक्त बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली में आज से 5 दिन बारिश, जाते-जाते यूपी-बिहार को भिगोएगा मॉनसून, झारखंड, MP-छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Rain Alert, Delhi Weather, Weather Today, IMD Weather Update, Weather My Location
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com