दिल्ली में आज से 2 दिन का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में हो रहा है. इसी सम्मेलन के बीच दिल्ली में मॉनसून ने भी पलटी मारी है और बारिश का 5 दिन बारिश का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 12 सितंबर से 16 सितंबर तक बादल छाये रहने के साथ सुबह, शाम और रात के वक्त हल्की बारिश देखने को मिलेगी.सुबह से घने बादलों के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश देखने को मिलेगी. प्रगति मैदान, सफदरजंग, पालम, मयूर विहार, आईटीओ, जनपथ से लेकर दिल्ली के दूरदराज के इलाकों में भी बारिश राहत देगी. इससे तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक कमी आएगी.
दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. इस वेदर सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में भारत के बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के साथ पहाड़ी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मॉनसून विदाई के वक्त फिर से एक्टिव हो सकता है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (11-09-2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 11, 2026
उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से, आज11 तारीख को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में; 13 और 14 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में; 13 तारीख को मध्य महाराष्ट्र…
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी मॉनसून की बारिश की चेतावनी है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम सामान्य से लेकर हल्की बारिश लाएगा. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के कारण सघन बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है.
ओडिशा और झारखंड में भी अलर्ट
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के सबसे नजदीक होने के कारण ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है.
मॉनसून ट्रफ और अल नीनो का असर
बारिश लाने वाला मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य दशा के उत्तर में और पूर्वी छोर अपनी सामान्य दिशा के दक्षिण की ओर झुका है. इससे पूर्वी और मध्य भारत में मॉनसून अत्यधिक सक्रिय है.अल नीनो और इंडियन ओशियन डाइपोल (El Nino and IOD) के प्रशांत महासागर में सामान्य अल नीनो (El Nino) की स्थिति बनी है.हिंद महासागर में तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव की स्थिति सक्रिय है.इसके सितंबर के दौरान सकारात्मक होने की संभावना है.पूर्वी और मध्य भारत के हिस्सों को छोड़कर मॉनसून दूसरे इलाकों में कम सक्रिय रहेगा.
ये भी पढ़ें - मॉनसून सितंबर में जाते-जाते जमकर भिगोएगा, यूपी-दिल्ली से उत्तराखंड तक कहां बारिश, कहां रहेगा सूखा, पढ़ें IMD अलर्ट
ये भी पढ़ें - दुनिया पर मंडरा रहा 'अल नीनो' का खतरा, भारत के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़ी डरावनी हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं