विज्ञापन

'एक कचौरी दो समोसा, मोदी जी पर पूरा भरोसा', दिल्ली में जनसभा के दौरान PM के लिए महिलाओं ने लगाए नारे

दिल्ली में पहले रेप के खिलाफ प्रदर्शन में 'एक कचौरी, दो समोसा' जैसे Gen-Z नारों के वायरल होने के बाद अब PM मोदी की सभा में महिलाओं ने उन्हीं सिंबल्स के साथ पीएम मोदी के लिए नारे लगाए.

दिल्ली महिलाओं ने पीएम मोदी के लिए लगाए Gen-Z नारे. (Photo: NDTV)
नई दिल्ली:

पीएम मोदी के लोकसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आज एक सभा का आयोजन किया गया, जहां पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया. दिल्ली के इंदिरागांधी स्टेडियम के बाहर कुछ महिलाएं एक कचौड़ी दो समोसा पीएम मोदी पर पूरा भरोसा जैसे नारे लगाती दिखीं. यहां पीएम मोदी ने 25 साल में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि हमारा देश लगातार विकसित भारत की ओर अग्रसर है.  

PM के सपोर्ट महिलाओं ने लगाए 'Gen-Z नारे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने पहुंची महिलाओं के एक ग्रुप ने 'एक कचौरी, दो समोसा' लाइन का इस्तेमाल करते हुए उनके सपोर्ट में नारे लगाए. इस दौरान इस तरह के कई नारे लगाए गए.

  • 'दाल मखनी बटर नान, मोदी जी पर दिल कुर्बान'
  • 'एक कचौरी दो समोसा, मोदी जी पर पूरा भरोसा'

यह भी पढ़ें | लोकसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने भगवान से अपने लिए क्या मांगा? खुद बताया

25 साल का जनता का भरोसा...

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे किए. इस मौके पर उन्होंने उन लोगों, चुनौतियों और अनुभवों को याद किया, जिन्होंने उनके राजनीतिक सफर को आकार दिया और साथ ही 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का अपना संकल्प दोहराया. राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि आभार व्यक्त करने का मौका तो है ही, साथ ही यह आगे की जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला भी है.

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 25 सालों के दौरान कितने चुनाव हुए. जनता ने हमेशा मुझे उनकी सेवा के लिए चुना था.आज मैं जो कुछ और जहां भी हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का ही है. देदेश के हर नागरिक का उन पर सबसे बड़ा हक है. ये 25 साल का जनता का विश्वास और 25 साल का अनुभव ही उनकी पूंजी है.ये पूंजी देश की है. पीएम मोदी ने कहा, हम मानवता के सेवक हैं. आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है. ये दिन उस वादे को दोहराने का दिन है. उस इरादे को जताने का दिन है, जो कहता है कि हम करके रहेंगे. we will do it . लाल किले से सबका साथ सबका प्रयास की बात की थी. भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश जो जज्बा चाहिए वो एक ही संदेश देता है. हम करके रहेंगे.

यह भी पढ़ें | मां की वो 25 साल पहले दी गई सीख पीएम नरेंद्र मोदी आज तक नहीं भूले, 7 अक्टूबर 2001 को बने थे गुजरात के सीएम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Delhi, Gen Z, Gen Z Slogans, Gen Z Language
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com