विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2023

क्रिसमस के दिन प्रधानमंत्री आवास का भ्रमण करने वाली छात्राओं का वीडियो मोदी ने किया साझा

वीडियो में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों की मेजबानी करने वाले सम्मेलन कक्ष सहित उनके आवास के विभिन्न हिस्सों से ले जाते हुए दिखाया गया है. एक छात्रा ने कहा, ‘‘यह शानदार मौका था. मुझे उम्मीद है कि इस तरह के कई अवसर आगे भी मिलेंगे.’’

क्रिसमस के दिन प्रधानमंत्री आवास का भ्रमण करने वाली छात्राओं का वीडियो मोदी ने किया साझा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें क्रिसमस के मौके पर उनके आधिकारिक आवास का भमण करने वाली स्कूली छात्राओं की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि उनके कार्यालय ने अंतिम परीक्षा पास कर ली क्योंकि स्कूली बच्चों ने इसे भरपूर समर्थन दिया है.

वीडियो में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों की मेजबानी करने वाले सम्मेलन कक्ष सहित उनके आवास के विभिन्न हिस्सों से ले जाते हुए दिखाया गया है. एक छात्रा ने कहा, ‘‘यह शानदार मौका था. मुझे उम्मीद है कि इस तरह के कई अवसर आगे भी मिलेंगे.''

ईसाई समुदाय के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत के दौरान विद्यार्थियों के समूह को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं गाते हुए भी सुना जा सकता है.

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘7, एलकेएम में घूमने वाले उत्सुक युवाओं ने स्पष्ट रूप से एक शानदार अनुभव हासिल किया. ऐसा लगता है कि मेरे कार्यालय ने अंतिम परीक्षा पास कर ली. उन्होंने इसे ‘थम्स अप' दिया!''

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Mp Modi In Christmas, Latest News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com