विज्ञापन

MLC Election Results: यूपी में BJP सबसे आगे, महाराष्ट्र में NCP दम, बिहार में किसकी बल्ले-बल्ले?

MLC चुनाव नतीजों में तीन राज्यों की अलग-अलग तस्वीर सामने आई है. उत्तर प्रदेश में BJP ने 11 में 6 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि SP को 5 सीटें मिलीं. महाराष्ट्र में NCP (शरद पवार गुट) ने 5 में 2 सीटें जीतकर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया.

MLC Election Results: यूपी में BJP सबसे आगे, महाराष्ट्र में NCP दम, बिहार में किसकी बल्ले-बल्ले?
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के MLC चुनावों के नतीजों ने कई राज्यों में दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर पेश की है. उत्तर प्रदेश में BJP ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बढ़त बनाई है, वहीं महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन के प्रमुख घटक NCP (शरद पवार) और कांग्रेस ने सत्ताधारी महायुति को कड़ी टक्कर दी है. बिहार में RJD, BJP, JDU, जन सुराज और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बंटता नजर आया.

महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों के नतीजों में NCP (शरद पवार गुट) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की. पुणे ग्रेजुएट्स सीट से हर्षदा जाधव-देशमुख और मराठवाड़ा ग्रेजुएट्स सीट से डॉ. प्रताप पाटिल विजयी रहे.

अन्य सीटों पर पुणे टीचर्स सीट से कौस्तुभ गवाड़े (BJP), अमरावती टीचर्स सीट से किरण सरनाइक (शिवसेना-शिंदे) और नागपुर ग्रेजुएट्स सीट से अभिजीत वंजारी (कांग्रेस) ने जीत हासिल की.

  • पुणे ग्रेजुएट्स: हर्षदा जाधव-देशमुख (NCP-SP)
  • पुणे टीचर्स: कौस्तुभ गवाड़े (BJP)
  • अमरावती टीचर्स: किरण सरनाइक (शिवसेना-शिंदे)
  • मराठवाड़ा ग्रेजुएट्स: डॉ. प्रताप पाटिल (NCP-SP)
  • नागपुर ग्रेजुएट्स: अभिजीत वंजारी (कांग्रेस)

उत्तर प्रदेश का क्या नतीजा रहा

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर हुए चुनाव में BJP और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. BJP ने 6 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि SP ने 5 सीटों पर कब्जा किया.

  • मेरठ ग्रेजुएट्स: दिनेश कुमार गोयल (BJP)
  • आगरा ग्रेजुएट्स: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरुजी' (BJP)
  • इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट्स: डॉ. मान सिंह यादव (SP)
  • लखनऊ टीचर्स: उमेश द्विवेदी (BJP)
  • लखनऊ ग्रेजुएट्स: कांती सिंह (SP)
  • आगरा टीचर्स: डॉ. आकाश अग्रवाल (SP)
  • मेरठ टीचर्स: श्रीचंद शर्मा (BJP)
  • बरेली-मुरादाबाद टीचर्स: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (BJP)
  • गोरखपुर-फैजाबाद टीचर्स: ध्रुव कुमार त्रिपाठी (BJP)
  • वाराणसी ग्रेजुएट्स: आशुतोष सिन्हा (SP)
  • वाराणसी टीचर्स: लाल बिहारी यादव (SP)

बिहार में RJD और BJP को दो-दो सीटें, जन सुराज ने भी खोला खाता

बिहार में घोषित आठ सीटों के परिणामों में RJD और BJP ने दो-दो सीटें जीतीं. जन सुराज ने भी एक सीट पर जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. जदयू को एक सीट मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे.

  • पटना शिक्षक: डॉ. संजीव कुमार (RJD)
  • दरभंगा शिक्षक: एसपी राय (जन सुराज)
  • दरभंगा स्नातक: अनिल कुमार झा (RJD)
  • तिरहुत शिक्षक: नरेंद्र सिंह (BJP)
  • सारण शिक्षक: राहुल राज (निर्दलीय)
  • कोसी स्नातक: एनके यादव (BJP)
  • पटना स्नातक: नीरज कुमार (JDU)
  • तिरहुत स्नातक: बंशीधर बृजवासी (निर्दलीय)

यह भी पढ़ें: पढ़े-लिखे लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस को क्या संदेश दिया है, क्या कह रहे हैं MLC चुनाव के नतीजे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MLC, UP, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com