उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी, वो सभी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की देख सकते हैं. इसे यहीं से डाउनलोड भी किया जा सकता है, जिसके बाद उम्मीदवार आंसर की से अपने सवाल मैच कर सकते हैं. आंसर की के साथ आयोग ने रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है. आइए जानते हैं कि कैसे आसानी से आप अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड कर सकते हैं आंसर की?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
- इसके बाद होमपेज पर आपको आंसर की का लिंक नजर आएगा
- लिंक पर क्लिक करते ही आंसर की खुल जाएगी
- इसे यहीं से डाउनलोड करें और फिर अपने जवाबों को इससे मैच करें
आपत्ति दर्ज करने का मौका
प्रोविजनल आंसर की के साथ ही आयोग ने सवालों पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया है. अगर कोई उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वो प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकता है. आपत्ति दर्ज कराने का लिंक 29 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा. ये परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी.
Answer Key से कैसे चेक करें अपना स्कोर
- अपने सही जवाबों और गलत जवाबों की लिस्ट तैयार करें
- इसके बाद देखें कि कौन से सवाल सही हैं और कौन से गलत हो गए
- हर सही उत्तर के लिए 3 नंबर जोड़ें
- हर गलत उत्तर के लिए 1 नंबर माइनस करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं