विज्ञापन

खुले में पेशाब की तो जाएगी इज्जत, अब तो शर्म करो! रोहतक में लगी शीशे वाली दीवार

खुले में पेशाब करने वालों की मानसिकता बदला बहुत जरूरी है. ऐसे में रोहतक नगर निगम ने एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है, जिससे लोग ये हरकत करने से पहले कई बार सोचेंगे.

खुले में पेशाब की तो जाएगी इज्जत, अब तो शर्म करो! रोहतक में लगी शीशे वाली दीवार
खुले में पेशाब करने वालों को अब आएगी शर्म. (फाइल फोटो)
  • खुले में पेशाब करने वालों पर लगाम कसने के लिए रोहतक नगर निगम ने सॉलिड तरीका ढूंढ निकाला है
  • शीशे वाली दीवार उस जगह पर लगाई है जहां लोग दिन दहाड़े पेशाब करने लगते हैं
  • कचरे वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं, ताकि लोगों को शर्म आ सके

'चाहे जुर्माना लगा लो, बोर्ड लगा लो, चेतावनी दे दो, अपील कर लो, लेकिन हम नहीं सुधेंगे...' हरियाणा के रोहतक के लोग खुले में पेशाब को लेकर इसी ढर्रे पर चलते आ रहे हैं. खुले में पेशाब करना हो या कूड़ा फेंकना, उनको जैसे फर्क ही नहीं पड़ता. उनका सिविक सेंस तो जैसे जीरो हो गया है. उनको जरा भी शर्म नहीं आती. लेकिन अब जरूर आएगी. रोहतक प्रशासन अब मैसूर प्रशासन की राह पर चल पड़ा है. खुले में पेशाब करने के लिए खड़े होने वाले एक बार नहीं अब बार-बार सोचेंगे. 

शीशे वाली दीवार पर पेशाब करने से पहले आएगी शर्म

रोहतक नगर निगम ने उन खुली जगहों पर बड़े शीशे लगा दिए हैं, जहां पर लोग अक्सर पेशाब करते हैं. साथ ही जहां लोग कूड़ा फेंकते हैं उन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं. उम्मीद की जा रही है कि निगरानी होने का डर और शीशे में खुद की परछाई देखकर शायद ऐसी हरकतें करने वालों को थोड़ी शर्म आ जाए और वह इन गलत आदतों को छोड़ दें.

CCTV कैमरे और चेतावनी बोर्ड भी लगाए

रोहतक नगर निगम का मकसद लोगों को जागरुक करना है, ताकि वे खुले में पेशाब कर और कूड़ा फेंक गंदगी और इन्फेक्शन न फैलाएं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगर निगम ने उन जगहों की पहचान की , जहां पर बार-बार सफाई अभियान चलाने के बाद भी  लोग कूड़ा फेंक रहे थे. फिर मुस्तैदी दिखाते हुए निगम ने D-पार्क, राज सिनेमा और शीला बाईपास चौक पर CCTV कैमरे लगा दिए. कुछ जगहों पर निगरानी भी की जाएगी. इन जगहों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि लोगों को ये पता हो कि यहां सीसीटीवी लगा है. 

नियम तोड़ने वालों का वीडियो बड़े स्क्रीन पर चलेगा

जुर्माने के साथ ही नियम तोड़ने वालों का वीडियो दिल्ली बाईपास और मेडिकल मोड़ पर लगी LED स्क्रीन पर दिखाए जाने की प्लानिंग की जा रही है. इसका मकसद सिर्फ सजा देना नहीं बल्कि लोगों को उमकी जिम्मेदारी का एहसास करना भी है. शीला बाईपास के नीचे अब बड़ा शीशा लगाया गया है, ताकि पेशाब करते समय लोग खुद को उसमें देखें और उनको शर्म आए. पहले इस दीवार को पेंटिंग से सजाया गया था. लेकिन लोगों ने इसे पेशाब और पोस्टरों से खराब कर दिया.

साफ-सफाई की दिशा में बड़ा कदम

अधिकारियों को लगता है कि ये सब करने के पीछे एक सीधी साइकोलॉजी है कि जब लोगों को ये लगता है कि वह शीशे में खुद को देख रहे हैं तो उनके अंदर सामाजिक रूप से गलत व्यवहार करने की संभावना कम हो जाती है. उम्मीद की जा रही है कि रोहतक नगर निगम के इस कदम से सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई बनाए रखने में मदद मिलेगी. खैस ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें- खुले में किया पेशाब तो जाएगी इज्जत, मैसूर प्रशासन ने लगाई शीशे वाली दीवार, लोगों को पसंद आ रहा यह अनोखा तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Rohtak News, Urination, Urine, Mirror Wall In Mysuru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com