स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान (state honors) के साथ शनिवार की शाम यहां किया जायेगा . उनका कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद कल देर रात निधन हो गया . पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह धावक मिल्खा सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थल पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इससे पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Punjab CM Amarinder Singh) ने ट्वीट कर कहा ,‘‘ मैने निर्देश दिया है कि दिवंगत मिल्खा सिंह जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ऐसे बने मिल्खा सिंह 'फ्लाइंग सिख', पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने दी थी, यह 'उपाधि'
उन्होंने लिखा ,‘‘इसके साथ ही इस महान खिलाड़ी के प्रति सम्मान स्वरूप पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा .'' इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था ,‘‘ मिल्खा सिंह जी के निधन से दुखी और स्तब्ध हूं . इससे भारत और पंजाब के लिये एक युग का अंत हो गया . उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना. वह आने वाली पीढियों के लिये प्रेरणास्रोत रहेंगे .''
मिल्खा सिंह के परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा था ,‘‘ अंतिम संस्कार शनिवार को शाम पांच बजे होगा .'' मिल्खा के परिवार में पुत्र गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारत ने एक महान खिलाड़ी को खो दिया.
मिल्खा सिंह का निधन, पीएम मोदी-शाहरुख खान सहित कई हस्तियों ने 'फ्लाइंग सिख' को नम आंखों से किया याद
उन्होंने कहा ,‘‘मिल्खा जी हमारे बीच नहीं रहे लेकिन वह देश का नाम रोशन करने के लिये हर भारतीय को प्रेरित करते रहेंगे . फ्लाइंग सिख हमेशा भारतीयों के दिल में रहेगा.'' पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने कहा ,‘‘ फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह जी के निधन से दुखी हूं . भारत ने एक और अनमोल जिंदगी कोरोना के कारण गंवा दी . खेलों में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं