म्हाडा के मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रीकंस्ट्रक्शन बोर्ड ने मास्टर लिस्ट में पात्र लोगों के लिए टेनमेंट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए अब आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं. यह प्रक्रिया उन मूल किरायेदारों या उनके कानूनी वारिसों के लिए है, जिन्हें म्हाडा के अंतर्गत आने वाली जर्जर या पुनर्विकास के लिए अनुपयुक्त इमारतों को खाली करने का नोटिस दिया गया था और जो अभी तक स्थायी घर नहीं पा सके हैं.
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 20 मई है, और इच्छुक आवेदक रात 11:59 बजे तक masterlist.mhada.gov.in पर आवेदन भर सकते हैं. पात्र व्यक्तियों को आवेदन करते समय अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बिजली बिल, पुरानी इमारत का किराया रसीद, ट्रांजिट कैंप की रसीदें और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
आवेदन करने के लिए पहले वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर उसी ईमेल आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जिन आवेदकों को पहले ही मास्टर लिस्ट कमेटी द्वारा पात्र घोषित किया जा चुका है या जिन्होंने पहले ही ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.
जिन्होंने पहले ऑफलाइन आवेदन किया था और जिनके मामले अभी प्रलंबित हैं, उन्हें इस बार अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद सभी संबंधित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां म्हाडा मुख्यालय, बांद्रा पूर्व में स्थित कार्यालय में 30 दिनों के भीतर जमा करना जरूरी होगा.
सुनवाई के समय आवेदकों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे और पात्रता का निर्णय म्हाडा अधिनियम 1976, नियम 1981 और वर्तमान सरकारी नियमों के अनुसार किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं