विज्ञापन

अब आकाश आनंद आगे ही बढ़ेंगे, भतीजे को मायावती ने दिया आशीर्वाद, मीडिया पर उठाए सवाल

मायावती ने लिखा, 'आकाश आनंद की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया.'

अब आकाश आनंद आगे ही बढ़ेंगे, भतीजे को मायावती ने दिया आशीर्वाद, मीडिया पर उठाए सवाल
  • मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी में पुनः राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया
  • उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताते हुए कहा कि आकाश आनंद को पार्टी से कभी निकाला नहीं गया था
  • मायावती ने बताया कि आकाश आनंद की शादी से पहले वे पार्टी में सक्रिय थे और कभी शिकायत का कारण नहीं बने
नई दिल्ली:

भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने और उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद मायावती ने उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है. इसके अलावा उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स पर भी सवाल उठाया और कहा कि ऐसा कहना गलत है कि आकाश आनंद को पार्टी से बाहर निकाला गया था. मायावती ने लिखा, आज मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा गया है कि आकाश आनंद को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः वापस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है.' उन्होंने कहा कि मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूं कि आकाश आनंद की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है.

यही नहीं उन्हें भविष्य के लिए मायावती ने शुभकामनाएं भी दीं. मायावती ने एक्स पर लिखा, 'जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहले पार्टी को कभी भी कोई शिकायत का मौक़ा नहीं दिया है, जिसके कारण इनको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है. अब अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की ज़रूरत पडे़गी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे. ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है. यही नहीं मायावती ने एक बार फिर से भतीजे को लेकर कहा कि उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की वजह से समस्याएं पैदा हुई थीं. 

मायावती ने लिखा, 'आकाश आनंद की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया. लेकिन इनका रिश्ता अशोक सिद्धार्थ के साथ होने के बाद से फिर इन्होंने अपने ख़ुद के स्वार्थ मे आकाश आनंद की इमेज को काफी ख़राब करने का प्रयास किया. इसके कारण फिर आकाश आनन्द में सुधार लाने के ख़ास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है और ग़लती का एहसास होने के बाद फिर इनको वापिस भी लेना पड़ा है.'

बता दें कि बीते कुछ महीनों में कई बार आकाश आनंद को पार्टी में झटका झेलना पड़ा तो कभी वापसी हुई. अब मायावती ने उन्हें फिर से चांस दिया है. इसके अलावा आकाश आनंद की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद पहले भी अच्छे से काम करते रहे हैं. इस तरह मायावती ने भतीजे के साथ संबंध खराब होने का आरोप एक तरह से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ पर ही लगाया है. इसके अलावा अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से बाहर होने की बात करते हुए कहा कि आप शायद वह अच्छे से ही काम करते रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Anand, Akash Anand Apologized To Mayawati, Akash Anand Apology, Akash Anand BSP, Mayawati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com