आंदोलन के नेता मनोज जारंगे मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे हैं. सीएम एकनाथ शिंदे ने उनसे मुलाकात की.
- मराठवाड़ा इलाके के 8 जिलों में फैला मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन
- आंदोलन के नेता मनोज जारंगे अंतरौली में 6 दिन से भूख हड़ताल पर
- जालना में 12 घंटों में 3 प्रदर्शनकारियों ने की सुसाइड की कोशिश
मुंबई:
- बीड और माजलगांव के बाद मंगलवार को जालना के पंचायत बॉडी ऑफिस में आग लगा दी गई. इसके पहले उमरगा कस्बे के नजदीक तुरोरी गांव में भी सोमवार देर रात आगजनी हुई.
- इस आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित बीड शहर के बाद उस्मानाबाद में भी प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है. बीड में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. जालना शहर में भी पिछले 12 घंटों में तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की. यहां भी पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन जारी है. प्रशासन ने यहां धारा 144 लागू कर दी है.
- आंदोलन के नेता मनोज जारंगे ने कहा कि आधा नहीं, पूरा आरक्षण लेंगे. कोई भी ताकत आ जाए, महाराष्ट्र के मराठा नहीं रुकेंगे. विधायकों, सांसदों को आरक्षण मिलने तक मुंबई में रहना चाहिए.
- इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार 11 बजे राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन में मुलाकात की. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार रात राज भवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी. सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
- शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि मराठा आरक्षण पर अभी तक कोई तोड़ नही निकाला जा सका है. आरक्षण पर रास्ता निकालिए, हम आपके साथ हैं. जरूरत पड़े तो संसद का विशेष अधिवेशन बुलाइए.
- इस दौरान एसपी बीड नंद कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा, "अब तक 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. सोमवार शाम से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. विभिन्न स्थानों पर पुलिस गश्त जारी है."
- वहीं, महाराष्ट्र के नासिक और हिंगोली से शिवसेना के सांसदों ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग के समर्थन में अपना इस्तीफा दे दिया. दोनों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता हैं. हिंगोली के सांसद हेमंत पाटिल ने सोमवार को नई दिल्ली में लोकसभा सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपा, जबकि नासिक के सांसद हेमंत गोडसे ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिंदे को भेजा है.
- आंदोलनकारियों ने सोमवार को NCP के 2 विधायकों के घरों में आग लगा दी. सुबह करीब 11 बजे बीड जिले के माजलगांव से एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के बंगले में घुसकर पथराव किया और आग लगा दी गई. इस दौरान विधायक, परिवार और स्टाफ बंगले में ही थे. उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया.
- हिंसक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शकारियों ने राज्य परिवहन निगम की 13 बसों में तोड़फोड़ की. इसके चलते 250 में से 30 डिपो बंद करने पड़े हैं. पथराव के बाद पुणे-बीड बस सेवा बंद कर दी गई है.
- एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीड की डीएम दीपा मुधोल मुंडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डीएम ऑफिस, तालुकाओं के मुख्यालयों के साथ-साथ जिले से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के पांच किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लागू किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Maratha Reservation, Maratha Reservation News, Eknath Shinde