रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के पास मिली विस्फोटक भरी कार और कार के मालिक मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) की मौत के मामले में पुराने जांच अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Vaje) को एनआईए ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. एनआईए (NIA) ने इससे पहले सचिन वाजे (Sachin Vaje) से कई घंटों तक पूछताछ की थी. सचिन वाजे से पूछताछ के बीच देर शाम को मुंबई एटीएस (Mumbai ATS) की टीम भी एनआईए (NIA) के कोलाबा कार्यालय पहुंची थी. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सचिन वझे को गिरफ्तार किया जा सकता है. मनसुख हिरेन की पत्नी ने भी इस मामले में मुंबई के पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति को प्रताड़ित किया जा रहा था. वाजे ने एक दिन पहले अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी थी, लेकिन ठाणे की अदालत ने कहा था कि यह हत्या का संवेदनशील मामला है. सचिव वाजे शक के दायरे में हैं. इसमें हिरासत में पूछताछ जरूरी हो सकती है. लिहाजा अग्रिम जमानत अभी नहीं दी जा सकती.
मुकेश अंबानी को धमकी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद आतंकी तहसीन अख्तर से 6 घंटे पूछताछ
सचिन वझे महाराष्ट्र के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर हैं. एनआईए ने शनिवार को उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया था. वझे पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आ चुके थे, लेकिन कोरोना काल में उन्हें दोबारा नियुक्ति दी गई थी. बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने 25 फरवरी को जिस कार में विस्फोटक मिला था, उस कार के मनसुख के होने की जानकारी आई थी, हालांकि, बाद में यह डिटेल भी सामने आई थी कि 45 साल के हिरेन मनसुख कार पार्ट्स डीलर थे. वो कार किसी सैम म्यूटेब की थी और उन्होंने उसके इंटीरियर पर काम किया था. हालांकि पैसे नहीं मिलने पर अभी कार लौटाई नहीं थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुकेश अंबानी से जुड़े मामले में NIA ने सचिन वझे से की पूछताछ,ATS ने भी कसा शिकंजा
हिरेन का नाम सामने आने के कुछ दिन ही बाद 4 मार्च को उनका शव मिला था. इस मामले में बयान दर्ज किए जाने के दौरान वाजे का नाम सामने आया था. हिरेन ने मौत से एक दिन पहले ही खत लिखकर उद्धव ठाकरे को बताया था कि उन्हें पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों की ओर से धमकियां मिल रही थीं. वाजे का नाम आने के बाद उन्हे इंटेलिजेंस यूनिट से हटाकर नागरिक सेवा केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया था.
Video: एंटीलिया केस में जांच अधिकारी रहे सचिन वझे से एनआईए ने की पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं