रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी (Mukesh Ambani Bomb Threat) से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर (IM Terrorist Tahseen Akhtar) उर्फ मोनू से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special cell) ने शनिवार को करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. स्पेशल सेल ने पूछताछ से जुड़ी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दी है.
दरअसल, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने मिली लावारिस कार और जैश-उल-हिंद संगठन की ओर से मिली धमकी के मामले में तहसीन अख्तर का नाम सामने आया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ करने पहुंची. तिहाड़ जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर की बैरक से जांच में एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था. इसी मोबाइल से एक टेलीग्राम चैनल बनाया था, जिससे अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अदालत से आईएम आतंकी तहसीन अख़्तर से पूछताछ की इजाजत मिली थी. सूत्रों ने बताया कि जैश उल हिंद धमकी केस में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी को इस मामले में गिरफ्तार भी किया जा सकता है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल की नंबर 8 में छापेमारी की थी. इसके बाद अख्तर के बैरक से मोबाइल सीज़ किया गया है.
तहसीन अख्तर पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में बम धमाके, हैदराबाद में ब्लास्ट, बोधगया बम धमाकों में शामिल रहा है. तहसीन अख्तर से जो मोबाइल बरामद किया गया था, उस मोबाइल में टोर ब्राउज़र के जरिये वर्चुअल नम्बर क्रिएट किया गया था. फिर टेलीग्राम अकाउंट बनाया गया था. एक और भी नंबर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की रडार पर है.
गौरतलब है कि रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर पिछले माह एक लावारिस कार मिली थी, जिसमें विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन की छड़ें थीं. इस कार के साथ एक धमकी भर खत मिला था, जिसमें मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को संबोधित करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी. इस कार के मालिक मनसुख हिरेन की भी कुछ दिनों पहले संदिग्थ परिस्थितियों में मौत हो गई है. मुंबई एटीएस ने हत्या का केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं