विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2022

TMC के टिकट पर आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज भेजे गए बाबुल सुप्रियो

आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के प्रत्याशी होंगे. 

लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा होंगे TMC कैंडिडेट
नई दिल्ली:

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अहम ऐलान किया है. आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के प्रत्याशी होंगे.  इसको लेकर ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे. " 

वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने बालीगंज से प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने ट्वीट किया है, "पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो, बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे. जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां- माटी- मानुष!" 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Shatrughan Sinha, Babul Supriyo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com