पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक राज्य का समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ही गोवा में बीजेपी शासन का एकमात्र विकल्प है. उन्होंने तटीय राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, टीएमसी का मतलब "मंदिर, मस्जिद और चर्च" है. बनर्जी का यह बयान तब आया है जब पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाराणसी में थे.
समाचार एजेंसी ANI ने उन्हें पणजी में यह कहते हुए उद्धृत किया, "हम बीजेपी से लड़ रहे है. क्या जीतने का कोई मौका है? क्या आपको विश्वास है कि हम जीत सकते हैं? यदि आप आश्वस्त हैं, तो पीछे मत हटिए. आगे बढ़िए."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर बनर्जी ने कहा, "हम यहां वोट-विभाजन के लिए नहीं बल्कि वोटों को एकजुट करने और टीएमसी गठबंधन को जीत दिलाने के लिए हैं. यह बीजेपी का विकल्प है. अगर कोई इसका समर्थन करना चाहता है, तो इसका निर्णय उन्हें करना है, हम पहले ही फैसला कर चुके हैं. हम लड़ेंगे और मरेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे.”
'भगवान गोवा का भला करे', तृणमूल कांग्रेस के चुनावी वादे पर चिदंबरम का हमला
बता दें कि गोवा एक हिंदू-बहुल राज्य है, जहां ईसाइयों का एक बड़ा हिस्सा है- जो अपने पुर्तगाली अतीत की विरासत संभाले है. राज्य में मुसलमानों की भी अच्छी तादाद है. राज्य में लंबे समय से कांग्रेस का शासन रहा है लेकिन बीजेपी लगभग एक दशक से वहां सत्ता में है.
तृणमूल - जो 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए अपने जनाधार का विस्तार कर रही है - पहले ही कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. बनर्जी ने इशारा किया कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद पिछले चुनाव में कांग्रेस ने व्यावहारिक रूप से बीजेपी को वाक-ओवर दिया है.
गोवा: तृणमूल कांग्रेस ने घर की मुखिया महिलाओं को 5,000 रुपये प्रति माह देने का किया वादा
बनर्जी ने सुधीन धवलीकर के नेतृत्व वाली महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ भी गठबंधन किया है, जिसने 2017 में राज्य में बीजेपी को सत्ता में आने में मदद की थी और अभी भी कई इलाकों में उसकी अच्छी पकड़ है.
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो (जो पहले कांग्रेस के साथ थे) को अपने पाले में करने के बाद तृणमूल ने राज्य में आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है. इनके अलावा पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भी टीएमसी का दामन थाम चुके हैं. ऐसी चर्चा है कि वो राज्य में सीएम पद का चेहरा हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं