तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को गोवा में अपनी गृह लक्ष्मी (Griha Laxmi) योजना की घोषणा की. इसके तहत घर की प्रत्येक महिला मुखिया को हर महीने 5,000 रुपये नकद हस्तांतरण के रूप में मिलेगा. चाहे उनकी आय कुछ भी हो. टीएमसी (TMC) सांसद और गोवा राज्य प्रभारी महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा, यह किसी विशेष जाति या समुदाय से संबंधित नहीं है, आपको किसी विशेष आर्थिक रूप से वंचित वर्ग या बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी से संबंधित नहीं होना है. सभी को योजना का लाभ मिलेगा.”
सीएम ममता ने लगा दी सांसद महुआ मोइत्रा की क्लास, वीडियो क्लिप हो रही वायरल
उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी जल्दी ही योजना के लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण शुरू करेगी . इस कार्ड में एक पहचान संख्या होगी और तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसका कार्यान्वयन शुरू हो जायेगा . ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी ने घोषणा की है कि यह प्रदेश में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी .
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तृणमूल कांग्रेस की गोवा की सह प्रभारी महुआ ने कहा, ‘‘प्रदेश के साढे तीन लाख घरों की महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना में शामिल किया जायेगा और अधिकतम आय की व्यवस्था इस योजना पर लागू नहीं होगी जो भाजपा सरकार की मौजूदा गृह आधार योजना में शामिल है .' उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा योजना के तहत गोवा में महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना दिया जा रहा है और इसमें केवल डेढ़ लाख घरों को कवर किया गया है.
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए दो अध्यादेशों के खिलाफ लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि अगर विधनसभा चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं को मिलने वाली इस राशि में एक हजार रुपये की बढोत्तरी कर इसे 2500 रूपये कर दिया जायेगा. शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है.
तृणमूल की महुआ मोइत्रा को खुले मंच पर ममता बनर्जी की फटकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं