विज्ञापन
This Article is From May 15, 2019

ममता बनर्जी मीम मामला: BJP कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को रिहा नहीं करने पर SC नाराज, कोर्ट ने पूछा- जेल मैन्यूअल हमारे आदेश से बड़ा है?

कोर्ट को पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया कि डीजी जेल के मुताबिक उसे 9.40 बजे रिहा किया गया है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि ये आदेश कल जारी किया गया था, उसे कल रिहा क्यों नहीं किया गया?

Also Read in
ममता बनर्जी मीम मामला: BJP कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को रिहा नहीं करने पर SC नाराज, कोर्ट ने पूछा- जेल मैन्यूअल हमारे आदेश से बड़ा है?
भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा.
नई दिल्ली:

ममता बनर्जी का 'आपत्तिजनक' मीम (Mamata Banerjee Meme Case) सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए गिरफ्तार भाजपा (BJP) कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोमवार को रिहा ना करने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि पहली नजर में प्रियंका की गिरफ्तारी मनमानी है. अगर उसे रिहा नहीं किया गया तो अवमानना का मामला शुरू करेंगे. साथ ही कोर्ट ने कहा कि आधे घंटे में प्रियंका को रिहा किया जाए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि उसे सुबह 9.40 पर रिहा किया गया और वह रातभर जेल में रहीं. बता दें, सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को प्रियंका शर्मा को जमानत दी थी.

कोर्ट को पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal) ने बताया कि डीजी जेल के मुताबिक उसे 9.40 बजे रिहा किया गया है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि ये आदेश कल जारी किया गया था, उसे कल रिहा क्यों नहीं किया गया? पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया कि ये आदेश शाम पांच बजे मिला था, जेल मैन्यूअल के चलते रिहाई नहीं हो पाई. सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई कि क्या जेल मैन्यूअल सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बड़ा है?

ममता बनर्जी का मीम सोशल मीडिया पर शेयर करने वालीं BJP कार्यकर्ता को मिली जमानत, SC ने कहा- छूटते ही मांगेंगी माफी

प्रियंका के वकील नीरज किशन कौल ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की तो इसकी जानकारी राज्य सरकार और जेल प्रशासन ने ना तो प्रियंका के परिवार को दी ना ही मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया. सुप्रीम कोर्ट अब जुलाई में याचिका पर सुनवाई करेगा कि क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद माफी की जरूरत नहीं है. प्रियंका के वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रियंका को रिहा करने से पहले जबरन माफीनामा लिखवाया गया.

ममता बनर्जी का 'मीम' पोस्ट करने वालीं BJP की प्रियंका शर्मा ने गिरफ्तारी के खिलाफ खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

बता दें, भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकर्ता प्रियंका पिछले शुक्रवार से कोलकाता की जेल में बंद थी. 25 वर्षीय प्रियंका की ओर से उनके परिवार ने दर्ज FIR रद्द करने और जमानत पर रिहा करने की अर्ज़ी सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी. सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल में प्रियंका ने खुद को हावड़ा जिला BJYM के क्लब सेल का संयोजक बताया है. प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा-जोनास की तस्वीर पर ममता बनर्जी का चेहरा सुपर इम्पोज कर मजाकिया तस्वीर शेयर की थी. जिसके बाद हावडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था. 

मता बनर्जी के मीम पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर का जवाब, बोले- बंगाल की महिला दाऊद बनना बंद करें दीदी

Video: पश्चिम बंगाल में मीम पोस्‍ट करने पर बीजेपी युवा मोर्चा की महिला नेता गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee Meme Case, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com