विज्ञापन
6 minutes ago

Madurai Deepathoon Hill Deepam Live Update: तमिलनाडु में दीपथून पहाड़ी पर दीपक जलाए जाने को लेकर आज सुबह से ही हलचल है. मदुरै जिले में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पर आज दीपक जलाया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह दीपक जलेगा, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य शासन को फटकार लगाई थी, जिसके बाद CRPF की सुरक्षा में यहां दीपक जलाया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद आज पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर दीपक जलाया जाएगा. पूरी पहाड़ी का जिम्मा अब CRPF के हवाले है. CRPF की एक कंपनी तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर तैनात हो गई है. CRPF कमांडेंट मंदिर और दरगाह, दोनों की सुरक्षा देख रहे हैं. अधिकारियों का कहना है, हमें ऊपर से निर्देश का इंतजार है, सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद है. 

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दीपथून पर एक बार दीपक जलाने की अनुमति दी थी. लेकिन 24 नवंबर को आदेश के बावजूद दीपक वहां नहीं जलाया गया, बल्कि उचिपिल्लैयार मंदिर के पास ही जला दिया गया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने इसे जानबूझकर अवमानना माना, शुक्रवार को सुनवाई में कोर्ट ने मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित कर दिया मुख्य सचिव, DGP, कलेक्टर समेत 13 अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है. कोर्ट के आदेश के अनुसार, हर श्रद्धालु दीपक जला सकेगा, लेकिन दीपक सिकंदर बादुशा दरगाह से कम से कम 50 मीटर दूर जलाया जाएगा. CRPF यह सुनिश्चित करेगी कि मंदिर और दरगाह दोनों जगह शांति बनी रहे और किसी भी श्रद्धालु को पूजा से रोका न जाए. मदुरै में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात है. सभी की नजर आज शाम दीपथून पर जलने वाले दीपक पर है. 

क्या है तमिलनाडु का यह पूरा मामला

मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून नामक पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, क्योंकि हिन्दू श्रद्धालु यहां दीपक जलाने की परंपरा बताते हैं, जबकि यह स्थान सिकंदर बादुशा दरगाह के करीब है और तमिलनाडु सरकार व मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द का हवाला देते हुए वहां दीपक जलाने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने 20 नवंबर को एक बार दीपक जलाने की अनुमति दी, लेकिन 24 नवंबर को आदेश के बावजूद दीपक नहीं जलाया गया और महादीपम उचिपिल्लैयार मंदिर के पास ही जला दिया गया, जिस पर कोर्ट ने इसे जानबूझकर अवमानना मानते हुए अधिकारियों को नोटिस दिया, ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित किया और 28 नवंबर को दीपक जलाने के लिए पहाड़ी की सुरक्षा CRPF को सौंप दी. 

Madurai Deepathoon Hill Deepam Live Update Today

सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में सुबह से हलचल

सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में सुबह से हलचल दिख रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कल निर्देश दिया कि 'दीपाथून' पत्थर के खंभे पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' प्रज्वलित किया जाए. यह कदम कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश का पालन न किए जाने के बाद उठाया गया है. इस आदेश में मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपाथून' पत्थर के खंभे पर एक बार 'दीपम' जलाने की अनुमति दी गई थी. कोर्ट के निर्देशों के बावजूद, 24 नवंबर को यह दीपक नहीं जलाया गया था.
 

CRPF ने इलाके में संभाली सुरक्षा व्यवस्था

थिरुपरनकुंद्रम में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) इलाके में सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी संभाल ली है. यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें आज 'दीपाथून' पर पारंपरिक दीपक जलाने और वहां सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) को तैनात करने का निर्देश दिया गया था. कोर्ट ने यह भी कहा है कि दीपक को दरगाह से कम से कम 50 मीटर दूर जलाया जाए. साथ ही पुलिस को दरगाह और उसके परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

दीपथून पर आज जलेगा दीपक

तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपथून पर आज दीपक जलाया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह दीपक जलेगा. सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में राज्य सरकार को फटकार लगाई थी. दरअसल,  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीपक नहीं जल पाया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई और अब CRPF ने सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepathoon Pillar, Deepathoon, Tamil Nadu News, Deepam Dispute, Deepam Row Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com