पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली. दरअसल एक शख्स ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुरक्षा घेरा तोड़ गले लगा लिया. जिसके बाद में कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़कर खींच लिया. अब इसी वाकये पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते दी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी, वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था. इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे. यात्रा में ऐसा होता रहता है.
#WATCH | Punjab: A man tried to hug Congress MP Rahul Gandhi, during Bharat Jodo Yatra in Hoshiarpur, was later pulled away by workers.
— ANI (@ANI) January 17, 2023
(Source: Congress social media) pic.twitter.com/aybyojZ1ps
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है. ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के कारवां के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसी बीच हुडी पहने एक शख्स उनके गले से आकर लग जाता है. राहुल के गले लगते ही बाकी कार्यकर्ता उसे फौरन पकड़कर खींच लेते हैं. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के इर्द-गिर्द सुरक्षा का मजबूत घेरा बना लिया, ताकि फिर कोई अंजान शख्स उनके पास न आ जाए. आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले राहुल की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठ चुके हैं.
ये भी पढ़ें : पार्टी की बैठक के दौरान पीएम मोदी की बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात, कर्नाटक चुनाव पर हुई चर्चा
ये भी पढ़ें : वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के खजाने की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, जानें पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं