दिल्ली के आउटर रिंग रोड से वजीराबाद विलेज को कनेक्ट करने वाले पुल में बड़ी दरार आ गई है. इसकी वजह से ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी गई है. इस पुल के नीचे से नाला जाता है, जिसमें पानी का बहाव ज्यादा है. उधर, दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने रविवार को कहा कि यमुना नदी के निकट के इलाकों में सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 एवं 18 जुलाई को बंद रहेंगे.
डीओई ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाके के स्कूल ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था कर सकते हैं. ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कई दिनों तक भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यमुना में जल स्तर बढ़ने से दिल्ली के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे हजारों लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार की शाम से लेकर रात तक चले बारिश के सिलसिले के बाद रविवार की शाम को फिर से भारी बारिश हुई, जबकि शहर के कई हिस्से बाढ़ और जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर में आज मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया था. राजधानी में आज दिन ढलते ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. कुछ इलाकों में तेज तो कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश हुई. बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हुई.
बाढ़ के संकट का सामना कर रहे दिल्ली शहर में यमुना का जलस्तर फिर से ऊंचाई पर है. करीब एक सप्ताह से दिल्ली के एक बड़े हिस्से में पानी भरा हुआ है. यमुना के जलप्रवाह ने दो करोड़ से अधिक निवासियों की मेगासिटी दिल्ली के निचले इलाकों में खतरा पैदा कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं