शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के दौरे और रिफाइनरी परियोजना के समर्थकों की रैली के मद्देनजर महाराष्ट्र (Maharashtra) के रत्नागिरी जिले के बारसू गांव और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जिसमें लोगों के गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है.
उद्धव मुंबई से 400 किलोमीटर दूर राजापुर तालुका के बारसू गांव में उन लोगों से बात करेंगे, जो क्षेत्र में एक मेगा-तेल रिफाइनरी परियोजना के लिए भूमि प्रदान करने की सरकार की योजनाओं का विरोध कर रहे हैं.अधिकारी ने बताया कि रिफाइनरी परियोजना के समर्थकों ने आसपास के इलाकों में एक रैली भी आयोजित की है. उद्धव ने पहले बारसू-सोलगांव क्षेत्र में एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली थी. अधिकारी के मुताबिक, जिला पुलिस के अलावा, सिंधुदुर्ग, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, पुणे और ठाणे के अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की कंपनियों को राजापुर तालुका में तैनात किया गया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
महाराष्ट्र में रिफाइनरी मुद्दे पर आज राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एक तरफ उद्धव ठाकरे अपने दलबल के साथ रिफायनरी का विरोध कर रहे लोगों से मिलने वाले हैं. उसके बाद शाम को महाड में एक जाहिर सभा करेंगे. दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे रत्नागिरी में रिफायनरी समर्थकों का मोर्चा निकालने वाले हैं. इस बीच एम एन एस नेता राज ठाकरे भी रत्नागिरी जिले में एक सभा करने वाले है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं