महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार हो गया है. बीजेपी और शिंदे गुट से 9-9 विधायकों को शपथ दिलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों को बधाई दी है.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ''आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को बधाई. यह टीम प्रशासनिक अनुभव वाली और सुशासन देने के जुनून का एक अच्छा मिश्रण है. राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Congratulations to all those who took oath as Ministers in the Maharashtra Government today. This team is a great blend of administrative experience and the passion to deliver good governance. My best wishes to them for serving the people of the state.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2022
जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है- ''महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई. मुझे विश्वास है, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस व आप सभी के प्रयासों से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा.''
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कैबिनेट में बीजेपी और शिंदे गुट के 9-9 विधायकों को आज शपथ दिलाई गई. शपथ लेने वालों में बीजेपी की ओर से चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधा कृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात, विजय कुमार गवित और अतुल सावे शामिल हैं. वहीं एकनाथ शिंदे खेमे से दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, तानाजी सावंत, संजय राठौड़ और संदीपन भूमारे ने शपथ ली.
गौरतलब है कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के अन्य विधायकों के साथ मिलकर उद्धव सरकार को गिरा दिया था. इसके बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने खुद सीएम पद की शपथ ले ली थी. साथ ही बीजेपी नेता देवेंद्र फडणीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी.
इसके बाद से सीएम और डिप्टी सीएम दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे थे. इसे लेकर विपक्ष लगातार आलोचना कर रहा था. कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के मुद्दे को लेकर देवेंद्र फडणवीस और शिंदे हाल के दिनों में कई बार दिल्ली गए. महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा अब शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच शिवसेना पर दावे को लेकर जंग और तेज होने वाली है. मामला अदालत में भी पहुंच गया है.
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट का विस्तार, बीजेपी और शिंदे खेमे के 9-9 विधायक बने मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं