विज्ञापन

टीवी वॉल्यूम को लेकर कहासुनी, पति को चाकू से गोद डाला, गुंटूर में रोंगटे खड़े करने वाली घटना

आंध्र प्रदेश के गुंटूर टीवी का वॉल्यूम कम करने को लेकर हुई बहस के बाद एक महिला ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.

टीवी  वॉल्यूम को लेकर कहासुनी, पति को चाकू से गोद डाला, गुंटूर में रोंगटे खड़े करने वाली घटना
गुंटूर:

आंध्र प्रदेश के गुंटूर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने टीवी की आवाज कम करने को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 27 साल के शेख अहमद के रूप में हुई है, जो पेशे से एसी मैकेनिक थे. अहमद और उनकी पत्नी क्रांति कुछ समय से TIDCO हाउसिंग कॉलोनी में साथ रह रहे थे. बताया गया कि दोनों के बीच तब बहस शुरू हुई जब अहमद ने क्रांति से टीवी की आवाज कम करने को कहा.

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के मुताबिक, बहस बढ़ने पर महिला ने कथित तौर पर गुस्से में आकर चाकू से अहमद पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. गुंटूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है.

दोनों की हुई थी लव मैरिज
सूत्रों के अनुसार, अहमद और क्रांति की लव मैरिज हुई थी. दोनों को प्यार हुआ और करीब एक साल पहले दोनों ने शादी कर ली. दोनों मंगलागिरी में टिडको हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रहते थे. गुरुवार रात क्रांति टीवी देख रही थी. इसी दौरान उसके पति ने आवाज कम करने को कहा था. लेकिन पत्नी इस पर राजी नहीं हुई. इतना ही नहीं, जब उनके बीच छोटी सी लड़ाई आखिरकार बड़ी हो गई, तो क्रांति ने चाकू से अहमद की हत्या कर दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com