Mahadev App Scam: ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में ईडी ने मुंबई, कोलकाता, भोपाल सहित करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की संपत्ति जब्त की. ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ निवासी रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Online Betting Case) के प्रमोटर हैं और वर्तमान में ईडी के रडार पर हैं.
महादेव ऐप के प्रमोटरों ने UAE में 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए
ईडी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने लिए एक साम्राज्य बनाया है. फरवरी 2023 में सौरभ चंद्राकर ने संयुक्त अरब अमीरात में शादी की. इस शादी समारोह में महादेव ऐप के प्रमोटरों ने लगभग 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शादी समारोह में बॉलीवुड की मशहूर हस्ती हुए शामिल
इस दौरान शादी समारोह के लिए अपने परिवार के सदस्यों को नागपुर से यूएई तक ले जाने के लिए निजी जेट किराए पर लिए.
उसने वेडिंग प्लानर, डांसर, डेकोरेटर आदि को मुंबई से काम पर रखा गया था और कैश पेमेंट करने के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल किया गया था.इतना ही शादी में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों को बुलाया गया था.इस शादी समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड के 14 से ज्यादा नाम ईडी के रडार पर हैं.
होटल बुकिंग के लिए 42 करोड़ रुपये नकद भुगतान
ईडी द्वारा जुटाए किए गए डिजिटल साक्ष्यों के मुताबिक, योगेश पोपट की मेसर्स आर-1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपये पहुंचाए गए. होटल बुकिंग के लिए 42 करोड़ रुपये नकद भुगतान किए गए. वहीं, योगेश पोपट, मिथिलेश और अन्य आयोजकों के परिसरों की तलाशी में112 करोड़ रुपये की हवाला राशि की प्राप्ति से संबंधित सबूत सामने मिले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं