महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में कांग्रेस नेता और पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को CBI ने आरोपी बनाया है. सीबीआई ने कहा कि वो भी लाभार्थियों में थे. सीबीआई ने कहा है कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों में से एक हैं. बघेल को एफआईआर में 19 नामजद आरोपियों में से छठवें आरोपी के रूप में लिस्ट किया गया है. सीबीआई ने महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला में दर्ज की गई एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को आरोपी के रूप में नामित किया है.
5000 करोड़ से अधिक का घोटाला
इससे पहले, छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में दर्ज एफआईआर में बघेल का नाम शामिल था. ईओडब्ल्यू ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से इस मामले में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी. बघेल को एफआईआर में 19 नामजद आरोपियों में से छठे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्पेशल कोर्ट को सौंपी जा चुकी रिपोर्ट
राज्य सरकार किसी मामले की जांच को सीबीआई के पास भेजती है तो प्रक्रिया के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी राज्य पुलिस की एफआईआर को अपने मामले के रूप में पुनः पंजीकृत करती है. एफआईआर को जांच का प्रारंभिक बिंदु मानते हुए, केंद्रीय एजेंसी मामले की जांच करती है और अपने निष्कर्षों को अंतिम रिपोर्ट के रूप में विशेष अदालत को सौंपती है, जिसमें प्राथमिकी के आरोप शामिल हो भी सकते हैं और नहीं भी. इस साल 26 मार्च को सीबीआई ने बघेल के आवास समेत 60 ठिकानों पर छापे मारे थे और उनकी तलाशी ली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं