इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के एक पार्क में शुक्रवार की शाम तीन नाबालिग युवतियों ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इनमें से दो नाबालिग युवतियों की मौत हो चुकी है और तीसरी युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, तीनों युवतियों ने अलग-अलग कारणों से आत्महत्या की कोशिश की थी. नाबालिग युवतियों ने सल्फास की गोली खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसे युवतियों ने सिहोर जिले में स्थित आस्टा में अपने स्कूल में बनाया था. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
भवरकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि एक नाबालिग युवती की हालत खतरे से बाहर है और उसके बयान लिए गए हैं. युवती ने पुलिस को बताया कि सल्फास खाने वाली एक युवती ने इसलिए सल्फास की गोली खाई थी क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड उससे मिलने के लिए नहीं आ रहा था और दूसरी युवती अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वही पुलिस ने जब परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि तीनों युवतियां सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं और शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने युवतियों के मोबाइल पर फोन लगाया. इस पर एम्बुलेंस चालक ने बताया कि युवतियों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, जो युवती अब खतरे से बाहर है, उसके मोबाइल की जांच की गई है. जिसमें उसके मोबाइल से दो वीडियो मिले हैं, जिसमें युवतियों के हाथों में सल्फास की गोली दिख रही है. वहीं दूसरे वीडियो में युवतियां काफी खुश नजर आ रही थीं.
घायल युवती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पेनकिलर की टेबलेट आस्टा से खरीदी थी, तीनों ने सोचा था कि पेनकिलर टेबलेट खाने से इंसान की मौत हो जाती है. पुलिस के मुताबिक, दो युवतियों ने तो टेबलेट खा ली थी, लेकिन एक युवती को टेबलेट का स्वाद अच्छा नही लगा तो उसने बाहर निकाल दी थी.
हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ 9999666555 पर कॉल करें, या help@vandrevalafoundation.com पर लिखें
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
ये भी पढ़ें:
* मध्य प्रदेश : इंदौर में 3 लड़कियों ने खाया जहर, इलाज के दौरान 2 की मौत
* खंडवा : मदरसे में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची से मौलाना करता था छेड़खानी, केस दर्ज
* Exclusive : बजरंग दल के नेता ने कथित तौर पर 'मुस्लिमों का डर' दिखा किसानों से सस्ते में खरीदी कई एकड़ जमीन
MP : बजरंग दल के नेता ने कथित तौर पर सस्ते में खरीदी किसानों की जमीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं