विज्ञापन

IPS Padma vilochan Shukla होंगे बड़वानी के नए SP, एमपी कृषि कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले सौंपी ज‍िम्‍मेदारी

Barwani Cabinet Meeting: मध्‍य प्रदेश कैडर में आईपीएस Padma vilochan Shukla बड़वानी के नए SP होंगे. डॉ. मोहन यादव सरकार ने रव‍िवार शाम को बड़ा फैसला लेते हुए जिले के नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है. 2 मार्च 2026 को होने वाली एमपी कृषि कैबिनेट बैठक से पहले यह बदलाव कई मायनों में अहम माना जा रहा है.

IPS Padma vilochan Shukla होंगे बड़वानी के नए SP, एमपी कृषि कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले सौंपी ज‍िम्‍मेदारी

Barwani SP IPS Padma vilochan Shukla: मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है और वह भी आदिवासी बहुल जिले बड़वानी में. 2 मार्च 2026 को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक से ठीक एक दिन पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए पद्मविलोचन शुक्ला को बड़वानी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है.

अब तक बड़वानी जिले में एएसपी के रूप में पदस्थ धीरज बब्बर को एसपी का प्रभार दिया गया था. पूर्व एसपी जगदीश डाबर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से पद खाली था. ऐसे में कैबिनेट बैठक से पहले स्थायी एसपी की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मध्‍य प्रदेश कैडर में 2016 बैच के ips पदम व‍िलोचन शुक्‍ला एसपी रेल इंदौर के पद बड़वानी पुल‍िस अधीक्षक पद पर लगाया गया है. 

नागलवाड़ी में होगी ऐतिहासिक बैठक

मध्‍य प्रदेश कृषि कैबिनेट बैठक बड़वानी जिले के नागलवाड़ी गांव में आयोजित की जाएगी. बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश सरकार के सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे. बड़वानी एक कृषि प्रधान जिला है और आदिवासी आबादी की बहुलता के कारण यह बैठक सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखती है. माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगातों की घोषणा हो सकती है. 

IPS Padma vilochan Shukla SP Barwani madhya pradesh

IPS Padma vilochan Shukla SP Barwani madhya pradesh

सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से अहम फैसला

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है. ऐसे में बैठक से ठीक पहले नए एसपी की नियुक्ति को रणनीतिक कदम माना जा रहा है. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसे नियमित तबादला प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन समय को देखते हुए यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है. 

कौन हैं पद्म विलोचन शुक्ला बड़वानी के नए एसपी?

Padam Vilochan Shukla मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं. उनका जन्म 7 दिसंबर 1969 को हुआ. उन्होंने M.Sc. की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है. उन्होंने 1 जुलाई 1996 को पुलिस सेवा जॉइन की. वे राज्य पुलिस सेवा (SPS) कैडर के अधिकारी हैं और उनका अलॉटमेंट वर्ष 2016 का है. करीब तीन दशक के सेवा अनुभव के साथ शुक्ला प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के मामलों में लंबा अनुभव रखते हैं. शुक्ला हाल ही में SP, रेल इंदौर के पद पर कार्यरत थे. 8 सितंबर 2025 को उनकी वहां पदस्थापना दर्ज की गई थी. इंदौर रेल पुलिस में कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली.

 
Richest IPS: MP के सबसे अमीर आईपीएस अजय कुमार शर्मा की संपत्ति क‍ितनी? क्या अब भी DGP की दौड़ में?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com