विज्ञापन

Rahul Gandhi से मिलने 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, कहा- इंदिराजी ने परिवार को पाला, राहुल मेरे बड़े भाई

Man Climbs Mobile Tower Demanding Meeting With Rahul Gandhi: युवक ने कहा कि उसके परिवार को गांधी परिवार ने ही पाला है. पिछले 35 वर्षों से राहुल गांधी से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई है. उसने कहा कि वह राहुल गांधी को अपना बड़ा भाई मानता है. उनसे मिलने की लगातार कोशिश कर रहा है. लेकिन, मुलाकात नहीं होने के कारण वह टावर पर चढ़ गया.

Rahul Gandhi से मिलने 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, कहा- इंदिराजी ने परिवार को पाला, राहुल मेरे बड़े भाई

मध्य प्रदेश के  अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के  विक्रमपुर गांव में एक युवक मोबाइल टावर पर गया. इसके बाद उसने राहुल गांधी से मिलने की मांग कर दी. युवक ने धमकी दी कि अगर, 34 घंटे के भीतर राहुल गांधी उससे मिलने नहीं आए तो वह जान दे देगा.

जानकारी के अनुसार, अशोकनगर जिले के खागलपुर गांव का रहने वाला लक्ष्मीनारायण लोधी रविवार 1 मार्च 2026 को 150 फीट से अधिक ऊंचे टावर पर चढ़ गया.  युवक तिरंगा झंडा लेकर टावर पर चढ़ा था, जिसे वह ऊपर से फहरा रहा था. साथ ही उसने अपना मांग पत्र चिपका दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों पुलिस ने पुलिस को सूचना दी. कुछ देर बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौके.  

दादा स्वतंत्रता सेनानी

करीब चार घंटे बाद की समझाइश के बाद युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा. NDTV से बात करते हुए लक्ष्मीनारायण लोधी ने कहा कि उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. उसके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे, इंदिरा गांधी के समय परिवार को आर्थिक सहायता मिलती थी. आर्थिक तंगी के चलते ही वह राहुल गांधी से मिलना चाहता है. 

Video: ग्वालियर-झांसी हाइवे पर ट्रक चालक का तांडव, कार को 1.5KM तक घसीटा, लोग चिल्लाते वो भगाता रहा 

राहुल गांधी मेरे बड़े भाई

युवक ने कहा कि उसके परिवार को गांधी परिवार ने ही पाला है. पिछले 35 वर्षों से राहुल गांधी से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई है. उसने कहा कि वह राहुल गांधी को अपना बड़ा भाई मानता है. उनसे मिलने की लगातार कोशिश कर रहा है. लेकिन, मुलाकात नहीं होने के कारण वह टावर पर चढ़ गया.

 Viral Video: बाइक पर 'प्यार चढ़ा परवान', महिला को टंकी पर बैठाकर ले जाते दिखा युवक, कार सवार ने बनाया वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com