पांच राज्यों - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम - में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान गुरुवार शाम को समाप्त हुआ, और अलग-अलग एजेंसियों के एक्ज़िट पोल सामने आने लगे. हिन्दी बेल्ट के बेहद अहम सूबे मध्य प्रदेश के लिए अब तक आठ एजेंसियों के एक्ज़िट पोल जारी हुए हैं, और दोनों प्रमुख दलों सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा कांग्रेस के बीच कुल मिलाकर कांटे की टक्कर के आसार नज़र आ रहे हैं, क्योंकि चार ने BJP को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई है, और चार ने कांग्रेस को थोड़ी बढ़त मिलने के आसार व्यक्त किए हैं.
#ElectionsWithNDTV | राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम चुनाव को लेकर हुए Exit Polls के नतीजों का सार #NDTVPollofPolls
— NDTV India (@ndtvindia) November 30, 2023
पूरी खबर यहां पढ़ें - https://t.co/j0mBg76JAu pic.twitter.com/Rj70tIZXzt
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
News 24-Today's Chanakya के अंदाज़े के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 151 सीटों पर जीत के साथ बेहद शानदार बहुमत हासिल हो सकता है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को सिर्फ़ 74 सीटों पर संतोष करना होगा. News 24-Today's Chanakya के अनुसार मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) MP में खाता नहीं खोल पाएगी, और अन्य दलों को 5 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है.
India Today - Axis My India के अनुसार, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 140-162 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 68-90 सीटें ही जीत पाएगा. India Today - Axis My India के मुताबिक, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को MP में 0-2 सीटें मिल सकती हैं, और अन्य दलों के खाते में भी 0-1 सीट जा सकती है.
Times Now - ETG के एक्ज़िट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में कांग्रेस कुछ आगे ज़रूर नज़र आ रही है, लेकिन BJP से उन्हें कांटे की टक्कर मिलने के आसार हैं. इस एक्ज़िट पोल के मुताबिक, MP को कांग्रेस को 109-125 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि BJP भी 105-117 सीटें जीत सकती है. राज्य में दोनों प्रमुख पार्टियों के अलावा अन्य दलों को 1-5 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है.
Republic TV - Matrize के अनुमान के अनुसार मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हासिल हो सकता है. Republic TV - Matrize के एक्ज़िट पोल के मुताबिक 116 सीटों पर बहुमत हासिल हो जाने वाले इस सूबे में BJP को 118-130 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 97-107 सीटों पर सब्र करना होगा. इस एक्ज़िट पोल के अनुसार, दोनों प्रमुख पार्टियों के अलावा मध्य प्रदेश में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) खाता भी नहीं खोल पाएगी, जबकि अन्य दलों को 0-2 सीटें हासिल होने का अंदाज़ा है.
TV 9 Bharatvarsh - Polstrat के एक्ज़िट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सत्तासीन BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस एक्ज़िट पोल के अनुसार, कांग्रेस को MP में 111-121 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP को भी 106-116 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. दोनों प्रमुख दलों के अलावा MP में अन्य दलों को 0-6 सीटें मिलने का अंदाज़ा लगाया गया है.
पांचों राज्यों में से सबसे ज़्यादा विधानसभा सीटों वाले राज्य मध्य प्रदेश के लिए Jan Ki Baat के एक्ज़िट पोल में भी कड़े मुकाबले का अंदाज़ा लगाया गया है. Jan Ki Baat के मुताबिक, MP में कांग्रेस को 102-125 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि BJP को भी 100-123 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. कांग्रेस और BJP के अलावा अन्य राजनीतिक दलों को राज्य में 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं