विज्ञापन

QUAD मंच पर ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- मोदी एक सख्त नेता हैं

मनीला में QUAD नेताओं की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'टफ मैन' बताते हुए उनकी तारीफ की. भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, सप्लाई चेन और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

NDTV

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के इतर आयोजित QUAD देशों की अहम बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'टफ मैन' यानी बेहद सख्त और मजबूत नेता बताया. QUAD नेताओं की बैठक में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के शीर्ष नेता एक साथ नजर आए. बैठक के बाद नेताओं ने पारंपरिक फैमिली फोटो भी खिंचवाई है.

QUAD की इस अहम बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची शामिल हुईं. हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय चुनौतियों जैसे अहम मुद्दों पर नेताओं के बीच बातचीत हुई. 

इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वह एक 'टफ मैन' हैं.

बैठक ऐसे समय हुई है जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भू-राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है और QUAD देशों के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कोशिश जारी है. चारों देशों ने क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

पीएम मोदी ने क्या कहा? 

QUAD समिट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2007 में मनीला में पहला क्वाड प्लेटफॉर्म हुआ था. उन्होंने ये भी बताया कि जनवरी 2025 से भारत और अमेरिका के विदेश मंत्री 5 बार मिल चुके हैं. PM ने सप्लाई चेन और सुरक्षा का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि  QUAD को इसका समाधान देना चाहिए. प्रधानमंत्री बोले कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालों में हमारे पास मजबूत लक्ष्य होंगे.

एनवीडिया को लेकर क्या बोले ट्रंप?

इसी दौरान ट्रंप ने तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा एक और अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया की तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा समिति शुरू करने का विचार 'एक अच्छा आइडिया' है. 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मनीला में 100 साल पुराने गुरुद्वारे में किए दर्शन, बोले- सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Quad Summit, Quad Summit Manila
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com