विज्ञापन

लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी पर क्यों मच रहा बवाल? नगर निगम ने कमा लिए ₹58 लाख

राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने कई इलाकों से जब्त किए गए भैसों की नीलामी की. इस दौरान, एसपी और एएसपी के कार्यकर्ताओं विरोध किया. हजरतगंज पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है.

लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी पर क्यों मच रहा बवाल? नगर निगम ने कमा लिए ₹58 लाख
लखनऊ में सैकड़ों भैसों की नीलामी (Representative Image)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने 243 भैंसों की नीलामी की है. इन भैंसों से नगर निगम को कुल ₹58,89,000 की कमाई हुई है. यह नीलामी सोमवार सुबह 11:00 बजे शुरू हुई और दोपहर करीब 1:00 बजे तक चली. एसपी यूथ ब्रिगेड और MP चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. एसपी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि नीलामी के लिए लखनऊ के बाहर से लोग आए थे, जिनमें कई कसाई भी शामिल थे. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने दखल दिया. मामला बढ़ने के बाद, लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से SP विधायक अरमान खान मौके पर पहुंचे. वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया, उन्हें एक-एक करके बस में चढ़ाया और इको गार्डन ले जाया गया. वहीं, विधायक अरमान ने अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव को एक पत्र सौंपकर नीलामी रोकने की मांग की.

रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ के पारा इलाके में कई अवैध डेयरियां चल रही थीं. 16 अगस्त को नगर निगम की एक टीम पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. इस दौरान, स्थानीय लोगों पर एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला करने का आरोप है.

सब-इंस्पेक्टर पर हमले के बाद, अवैध डेयरियों से जब्त की गई 243 भैंसों की नीलामी की गई. इस दौरान, एसपी और एएसपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. सीतापुर के युवक रवि पांडे के साथ नीलामी में ही शामिल होने वाले कुछ लोगों ने मारपीट की है. आरोप है कि लात घुसो से पीटा गया और उनके दस्तावेज छीन लिए गए. युवक को लात-घूंसों से पीटा गया. डेयरी मालिकों के परिवारों की महिलाओं ने इस संबंध में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है.

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा गया, "अखिलेश यादव ने लखनऊ के बुद्धेश्वर में नगर निगम द्वारा पशुपालकों की 350 भैंसे जब्त किए जाने के मामले में पीड़ित पशुपालकों से मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. पशुपालकों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं शोषण हो रहा है, प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए पीड़ितों का उत्पीड़न कर रहा है. इस अन्याय को बंद करे सरकार."

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में वायरल हुआ 700 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, 'नेतन्याहू' भैंसा भी बना इंटरनेट स्टार- VIDEO

नीलामी में बाधा डालने वालों पर एफआईआर...

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना इजाजत सड़क जाम करने और नगर निगम ऑफिस परिसर में सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की गई है.

हजरतगंज पुलिस स्टेशन के लालबाग आउटपोस्ट इंचार्ज प्रदीप कुमार की ओर से दर्ज कराई गई इस FIR में SP कार्यकर्ता अनीस राज और 10 अन्य लोगों के साथ-साथ 50 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी नामजद किया गया है. यह मामला BNS की धाराओं 3(5), 285, 190 और 223 के तहत तब दर्ज किया गया, जब प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम में जब्त की गई भैंसों की नीलामी में कथित तौर पर बाधा डाली.

पुलिस ने इस मामले में अनीस राज को मुख्य आरोपी बनाया है. FIR में नामजद अन्य आरोपियों में सलीम (काकोरी), राजेश पाण्डेय उर्फ बिल्लू (पारा), अतुल यादव (बालागंज), तुषार श्रीवास्तव (राजाजीपुरम), कुलदीप पासवान (मलिहाबाद), रोहित यादव (राजाजीपुरम), बावी धानुक (लालकुआं), अबुल हाजिम (राजाजीपुरम), सुजीत (काकोरी) और विवेक सिंह (गोण्डा) शामिल हैं. इसके अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस का कहना है कि यह कृत्य सार्वजनिक शांति भंग करने, अवैध जमावड़ा लगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की श्रेणी में आता है. प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: 'अतीक के र‍िश्‍तेदार हो तो भी न‍ियम-कायदे से सब चलेगा', लखनऊ में भैंसों के व‍िवाद पर संग्राम, मेयर ने अखि‍लेश को घेरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Lucknow, Buffalo Auction, Samajwadi Party, Azad Samaj Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com