विज्ञापन

बांग्लादेश में वायरल हुआ 700 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, 'नेतन्याहू' भैंसा भी बना इंटरनेट स्टार- VIDEO

Viral 'Donald Trump' Buffalo: बांग्लादेश में बकरीद से पहले दो एल्बिनो यानी सफेद भैंसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनका नाम डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू पर रखा गया है.

बांग्लादेश में वायरल हुआ 700 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, 'नेतन्याहू' भैंसा भी बना इंटरनेट स्टार- VIDEO
Viral 'Donald Trump' Buffalo: बांग्लादेश में बकरीद से पहले सफेद भैंसा सोशल मीडिया पर वायरल

Viral 'Donald Trump' Buffalo: बांग्लादेश में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद से पहले दो खास भैंसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. वजह सिर्फ उनका सफेद रंग नहीं, बल्कि उनका चेहरा और बाल दुनिया के दो बड़े नेताओं जैसे बताए जा रहे हैं. एक भैंसे का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रखा गया है, जबकि दूसरे का नाम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर. इन दोनों एल्बिनो यानी सफेद भैंसों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग इनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

भैंसे का नाम रख दिया डोनाल्ड ट्रंप

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास नारायणगंज के एक फार्म में मौजूद 700 किलो का एक सफेद भैंसा सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसके सुनहरे बालों की वजह से इसका नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा गया है. बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार एक महिला ने बताया कि जब मैंने इसकी तस्वीर फेसबुक पर देखी, तो यह बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसा लगा. इसका चेहरा और हेयरस्टाइल भी ट्रंप से मिलता है.” हालांकि उसने मजाक में यह भी कहा, “यह भैंसा बहुत शांत और सभ्य है, जो डोनाल्ड ट्रंप से बिल्कुल मेल नहीं खाता.”

रिपोर्ट के अनुसार इस भैंसे के मालिक जियाउद्दीन मृधा हैं. उन्होंने बताया कि हर दिन दर्जनों लोग उनके फार्म पर इस जानवर को देखने और तस्वीरें लेने आ रहे हैं. उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह भैंसा करीब 10 महीने पहले एक पशु बाजार से खरीदा गया था. मृधा ने कहा, “मेरे छोटे भाई ने इसके सिर के बाल देखकर मजाक में इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रख दिया. यह बहुत शांत स्वभाव का है. एल्बिनो भैंसे आमतौर पर शांत होते हैं और जब तक उन्हें परेशान न किया जाए, वे आक्रामक नहीं होते.”

रिपोर्ट के अनुसार इस भैंसे को 550 टका प्रति किलो की कीमत पर बेच दिया गया है और ईद से पहले इसे उसके नए मालिक को सौंप दिया जाएगा.

दूसरा भैंसा नेतन्याहू

नारायणगंज में ही एक दूसरा एल्बिनो भैंसा भी लोगों को आकर्षित कर रहा है, जिसका नाम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम पर रखा गया है. यह भैंसा 750 किलो से ज्यादा वजन का है और बताया जाता है कि इसका स्वभाव काफी आक्रामक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाल और आंखें बेंजामिन नेतन्याहू से मिलती-जुलती हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका से आए इसी मैसेज के कारण गई थी पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार? सामने आ गई सीक्रेट फाइल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com