विज्ञापन

लखनऊ में किसने लगाए 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर? राहुल-अखिलेश से लेकर एलन मस्क तक की तस्वीरें

यूपी की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर दशहरे से पहले ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें विपक्षी नेताओं को रावण बताया गया है.

लखनऊ में कई जगह लगे हैं ऐसे पोस्टर.
NDTV
लखनऊ:

लखनऊ में दशहरा से पहले सियासी पारा चढ़ गया है. राजधानी के अलग-अलग चौराहों पर 'भारत विरोधी दशानन रावण' नाम से विवादित पोस्टर लगाए गए हैं. सनातन रक्षा संगठन नाम की संस्था ने ये पोस्टर लगाए हैं, जिसमें रावण के 10 सिरों पर अलग-अलग लोगों की तस्वीरें लगाई गई हैं.

पोस्टर में माफिया अतीक अहमद को मुख्य रावण के तौर पर दिखाया गया है. इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क, अमेरिकी सांसद इल्हान उमर, बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस, जॉर्ज सोरोस, वकील प्रशांत भूषण और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें भी रावण के सिरों पर लगाई गई हैं.

आरोप है कि पोस्टर में दिखाए गए सभी लोग किसी न किसी रूप में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्टर में एलन मस्क को इसलिए शामिल किया गया है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने स्टारलिंक को लेकर कई टिप्पणियां की हैं. वहीं पाकिस्तान समर्थक मानी जाने वाली अमेरिकी सांसद इल्हान उमर की फोटो भी लगाई गई है. मोहम्मद यूनुस पर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगता रहा है.

जॉर्ज सोरोस पर भारत के लोकतंत्र में दखलंदाजी का आरोप अक्सर लगता रहा है, इसलिए उनकी तस्वीर भी इस पोस्टर में है. अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं को भी भारत विरोधी बताकर पोस्टर में जगह दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dussehara, Rahul Gandhi, Elon Musk, George Soros, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com