साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने झटका दे दिया है. 1 जनवरी 2026 से सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) में की गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम जस के तस रखे गए हैं.
111 रुपये की बढ़ोतरी
तेल विपणन कंपनियों ने नए साल पर वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये (लगभग 7 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है. देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1,691.50 रुपये का हो गया है, जो जून 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें- ठंड और कोहरे की मार, दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें कहां-कहां बंद हैं स्कूल
कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
दिसंबर 2025 में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये थी. इससे पहले दिसंबर में सिलेंडर 10 रुपये और नवंबर में 5 रुपये सस्ता हुआ था. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्त्रां, ढाबों और अन्य गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जाता है, ऐसे में कीमत बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है.
घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
तेल कंपनियों के मुताबिक, देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है. वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं