फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने दावा किया है कि उन्हें भगवान राम की कृपा प्राप्त है और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, 'अयोध्या का राम मंदिर इस बार कोई मुद्दा नहीं है और भाजपा को इससे एक प्रतिशत लाभ भी नहीं मिल पाएगा.'
फैजाबाद सीट के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है. यहां 20 मई को मतदान होना है. नौ बार विधायक रहे प्रसाद अयोध्या के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने में व्यस्त हैं. अयोध्या फैजाबाद संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
फैजाबाद से भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद लल्लू सिंह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'मतदाता मुझसे कह रहे हैं कि वह (सिंह) पिछले दस सालों में कभी उनके यहां नहीं आए. अगर आप यह सवाल 100 लोगों से पूछेंगे तो उनमें से कम से कम 80 फीसदी मेरे पक्ष में होंगे.'
सिंह द्वारा फैजाबाद सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज करने के प्रयासों पर 78 वर्षीय सपा नेता ने दावा किया कि वह (सिंह) चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनावों के विपरीत, 'इस बार जनता मेरी ओर से चुनाव लड़ रही है. वे मेरे लिए प्रचार कर रहे हैं और उन्होंने समाजवादी पार्टी और 'इंडिया गठबंधन' के उम्मीदवार को चुनाव में विजयी बनाने का मन बना लिया है.'
यह पूछे जाने पर कि फैजाबाद में 'इंडिया गठबंधन' कितना मजबूत है प्रसाद ने कहा, 'गठबंधन बहुत मजबूत है... स्थानीय कांग्रेस नेता हर विधानसभा क्षेत्र में हमें पूरा समर्थन दे रहे हैं.'
प्रसाद ने पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर सोहावल विधानसभा सीट जीती थी, इसके बाद 1985 में लोकदल के टिकट पर और 1989 में जनता दल के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की. 1993, 1996, 2002 और 2007 के चुनावों में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सोहावल विधानसभा सीट से जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने 2012 और 2022 के विधानसभा चुनावों में मिल्कीपुर (अनुसुचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की.
फैजाबाद लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद, रुदौली, मिल्कीपुर (एससी), बीकापुर और अयोध्या शामिल हैं. इन विधानसभा क्षेत्रों में से दरियाबाद पड़ोसी बाराबंकी जिले में स्थित है, जबकि बाकी चार विधानसभा क्षेत्र अयोध्या जिले में हैं. मिल्कीपुर सीट को छोड़कर (जो सपा के पास है) अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी.
इस (फैजाबाद) लोकसभा सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा के सिंह और सपा के प्रसाद के बीच है. बहुजन समाज पार्टी ने भी फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं