बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बुधवार की शाम आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की. इससे पहले नीतीश कुमार दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मिलने पहुंचे थे.
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस वक्त देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है. यह जरूरी है कि देश की सब विपक्षी पार्टियां साथ आकर सरकार को बदले. नीतीश कुमार ने जो पहल की है, उसके साथ हम हैं. आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार इस वक्त सरकार में है." केजरीवाल ने कहा कि अभी बहुत सारे सवाल हैं लेकिन धीरे-धीरे उन सभी का जवाब मिलेगा. केंद्र के खिलाफ हम सबको मिलकर रहना होगा.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
वहीं, नीतीश कुमार ने कहा, "पूरी बातचीत हो गई है. तय हो गया है कि विपक्षी एकता के लिए हम लोग काम करेंगे. आप समझ गए हैं, दिन में आपको कांग्रेस से बात करा ही दिया है. हम लोगों का तय हो गया कि अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियों को एकजुट करेंगे. एक लाइन में आपको बता दिया है. बाकी सब पर कोई कमेंट नहीं करेंगे."
साथ मिलकर सरकार बदलना जरूरी
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "एक आम आदमी के लिए अपने घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है. इसलिए बहुत जरूरी है कि सभी विपक्ष और सारा देश एक साथ आकर केंद्र सरकार बदले. ऐसी सरकार आनी चाहिए, जो इस देश को विकास दे सके. देश के लोगों को उनकी समस्याओं से मुक्ति दिला सके."
नीतीश कुमार विपक्ष को ला रहे साथ
केजरीवाल ने आगे कहा, "नीतीश जी ने पहल की है सभी विपक्षी दलों को इकट्ठा कर रहे हैं. हम पूरी तरह से इनके साथ हैं. जिस तरह से यह सब को जोड़ रहे हैं हम उनके साथ हैं." उन्होंने कहा, 'अभी आप लोगों के मन में ढेर सारे सवाल होंगे. उन सवालों के जवाब एक शाम की मुलाकात में नहीं दिए जा सकते. जैसे-जैसे रास्ते में चलेंगे, वैसे-वैसे आपके सवालों के जवाब भी देंगे.'
मल्लिकार्जुन खरगे से भी की मुलाकात
इससे पहले नीतीश कुमार बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा विपक्षी दलों को एक साथ लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक राजनीतिक दलों तक पहुंचेंगे और एक साथ आगे बढ़ेंगे.
ये भी पढ़ें:-
"अरविंद केजरीवाल के कामों का LG ले रहे हैं क्रेडिट", AAP का दिल्ली के उपराज्यपाल पर हमला
AAP ने लॉन्च किया डिग्री दिखाओ अभियान, आतिशी ने मीडिया के सामने दिखाई अपनी डिग्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं