आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर हमला बोला है. पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आपने पिछले कुछ दिनों से देखा होगा कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना जी दिल्ली सरकार के द्वारा किए जा रहे कामों को देखने के लिए पहुंचते हैं और फिर लंबी प्रेस रिलीज देते हैं. फिर ऐसे दिखाते हैं कि वह काम उप राज्यपाल महोदय कर रहे हैं. हैरानी की बात आज यह हुई कि जब एक रिपोर्टर ने उनसे कहा कि ये काम तो दिल्ली सरकार के हैं तो LG साहब ने कहा अगर कोई मंत्री हमारे काम का क्रेडिट लेना चाहे तो ले लें.
AAP नेता ने कहा कि मैं इतना हैरान हूं कि यह एलजी साहब के काम कैसे हो सकते हैं? कोई इस तरह से लोगों को गुमराह कैसे कर सकता है? हमारा और हमारे मुख्यमंत्री का बड़प्पन था कि दिल्ली सरकार के, दिल्ली जल बोर्ड और बाढ़ विभाग के जो काम हो रहे हैं उसपर LG साहब घूमने देते हैं. हमने कहा कोई बात नहीं घूम लेने देते हैं, टूरिस्ट है दिल्ली देख रहे हैं देख ले, लोग दिल्ली दूर दूर से देखने आते हैं दिल्ली देखनी चाहिए. लेकिन एलजी साहब हमें ही कह रहे हैं कि कोई मंत्री अगर क्रेडिट लेना चाहे तो ले ले मेरे काम का?
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
डिग्री बहुत जरूरी है: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली के एलजी द्वारा डिग्री को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि हम एलजी साहब को बताना चाहेंगे कि पढ़ाई बहुत जरूरी है. यह कहना कि डिग्री पैसे खर्च करने की रसीद है यह बहुत अजीब बात है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डिग्री तो बहुत जरूरी है ही और अगर आईआईटी की डिग्री हो तो वह बहुत अच्छी है. क्योंकि एक आईआईटी का इंजीनियर एक आर्किटेक्ट एक साइंटिस्ट ही इस चीज का शोध कर सकता है कि वह किस चीज पर पहले काम करेगा. किसी नदी पर किसी नाले पर कोई टेक्नोलॉजी बनाई जाएगी उस टेक्नोलॉजी के रिजल्ट देखे जाएंगे कि टेक्नोलॉजी ठीक है. और फिर उन नतीजों के आधार पर उस टेक्नोलॉजी को और जगह पर लगाया जाएगा. यह एक वैज्ञानिक का इंजीनियर और खास तौर से आई आई टी के इंजीनियर का दिमाग ही हो सकता है.
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि यही कारण है कि जब देश आजाद हुआ तो देश में IIT बनाए गए. मैं आपको दिखाना चाहता हूं कि दिल्ली के आईआईटियन मुख्यमंत्री ने कुछ दिल्ली के बारे में विजन रखा उसके ऊपर सोचा, और यमुना को साफ करने के लिए टेक्निकल इंटरवेंशन के बारे में सोचा है. क्योंकि यमुना को अगर साफ करना है तो आप को यमुना में गिर रहे नालों के बारे में सोचना होगा. नजफगढ़, शाहदरा और सप्लीमेंट्री ड्रेन पर काम करना होगा.
हमने अपने 2017 में घोघा ड्रेन पर काम किया तो केंद्र सरकार के विभाग ने पूरे देश को लिखा कि जिस तरह से दिल्ली ने इस नाले की सफाई की है उस तरह का आप भी सीखिए. 2017 में रजोकरी नाले का ट्रीटमेंट हुआ. केंद्र सरकार ने इसके लिए दिल्ली सरकार को अवार्ड दिया. शाहदरा- 2019 में ड्रेन को साफ़ किया. शहादरा के नाले को साफ करने का जो पायलट प्रोजेक्ट था वह सफल हुआ.
क्या एलजी बजट का एक रुपया भी खर्च कर सकते हैं?: AAP
सारा काम दिल्ली सरकार कर रही है उसके विभाग कर रहे हैं लेकिन एलजी साहब वहां जाकर ढोल बजा रहे हैं. एलजी साहब बताएं कि क्या आप दिल्ली सरकार के बजट का ₹1 भी खर्च कर सकते हैं? नहीं. जब हमने बजट दिया था विभाग के पास बजट गया फिर प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया. और एलजी साहब मीडिया को लेकर जाते हैं और कहते हैं कि हमने काम करवा दिया.
यह हमारे मुख्यमंत्री का बड़प्पन था कि वह अब तक आपको नहीं कह रहे थे लेकिन आज आपने यह कह दिया कि आईआईटी की डिग्री की ही कोई जरूरत नहीं है? मैं एलजी साहब से जानना चाहता हूं कि उनके कितने सेक्रेटरी बिना डिग्री के हैं? क्यों रखे हैं उन्होंने डिग्री वाले लोग? सड़क पर चलते हुए बिना डिग्री के लोगों को रख लो? अपना सेक्रेटरी डिग्री वाला चाहिए जिस डॉक्टर से इलाज करवाना है वह डिग्री वाला चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री बिना डिग्री वाला भी चलेगा प्रधानमंत्री बिना डिग्री वाला भी चलेगा.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं