आम आदमी पार्टी की तरफ से रविवार को डिग्री दिखाओं अभियान की शुरुआत की गई. अभियान की शुरुआत AAP नेता आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस करके किया. आतिशी ने कहा कि आज से हम एक अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. उस अभियान से आप के नेता हर रोज़ अपनी डिग्री को सामने रखेंगे और दिखाएंगे. मैंने डीयू से BA किया उसके डिग्री है, ऑक्सफोर्ड से दो मास्टर डिग्री की है। सब ओरिजिनल है. मैं आज सब नेताओं से अपील करना चाहती हूं कि सब लोग अपनी डिग्री दिखाएं. विशेष रूप से बीजेपी नेता भी अपनी डिग्री दिखाएं.
जिन IITs के नाम पर भारतीय बच्चे दुनिया की बड़ी-बड़ी Companies में CEO बने हुए हैं
— AAP (@AamAadmiParty) April 9, 2023
जिनके brand ने देश का नाम रोशन किया है, उन IITs पर LG महोदय सवाल उठा रहे हैं
जिनके नेता के पास Degree नहीं उनके पास और कोई चारा नहीं
LG भी अपनी Degree दिखाएं।
— @atishiaap pic.twitter.com/NCT4bJv2tV
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
उन्होंने कहा कि धीरे धीरे आम आदमी पार्टी के सभी नेता डिग्री दिखाएंगे, हम बीजेपी से भी अपील करेंगे वो भी अपनी डिग्री दिखाएंगे. गौरतलब है कि आतिशी अरविंद केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री हैं. प्राइवेट स्कूलों में किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर मिल रही शिकायतों पर उन्होंने कहा कि स्कूल में किताबो और यूनिफॉर्म को लेकर ये शिकायत मिली थी. कल ही शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिए गए हैं. सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. कल हम इसके लिए गाइडलाइंस जारी करेंगे. अगर ज़रूरत पड़ी तो स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं