लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्शन मोड में दिख रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के महासचिवों को नई जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार BJP ने पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को ज्वाइनिंग कमेटी का काम संभालने को कहा है. इस कमेटी का काम दूसरी पार्टियों से प्रभावी नेताओं और मौजूदा सांसदों को BJP में शामिल कराने की संभावनाओं को तलाशेंगे.
सूत्रों के अनुसार पार्टी ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि ऐसे नेताओं का असर और चुनाव जीतने की क्षमता देखते हुए उन्हें पार्टी में लाकर चुनाव लड़ाया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी तरह राधामोहन दास अग्रवाल को विजन डॉक्यूमेंट बनाने का काम सौंप गया है. वे कुछ अन्य बड़े नेताओं के साथ मिल कर 2024 लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे. चुनाव अभियान, प्रचार और संगठन से जुड़े अन्य काम सुनील बंसल तथा अन्य महासचिव देखेंगे.
दुष्यंत गौतम देश भर में बौद्ध सम्मेलन आयोजित कर उन्हें मोदी सरकार के काम के बारे में बताएंगे. आपको बता दें कि जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों और केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडविया के साथ मंगलवार को बैठक की थी. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी वीडियो कांफ्रेंस से इस बैठक में जुड़े थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं